भगवती मिश्रा- तहसील प्रभारी जालौन + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
बौद्धिक काउंसिल ग्रुप के अध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा व सचिव के सी पाटकार बनाये गए
जालौन।बौद्धिक काउंसिल ग्रुप की एक बैठक कुटिया वाले हनुमानजी मन्दिर में ई राजेश कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमे सर्व सम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्य कारिणी सरंक्षक मंडल ई राजेश कुमार त्रिवेदी डॉ एम पी सिंह डॉ अवध किशोर त्रिवेदी महेन्द्र प्रताप सिंह ।अध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा सचिव के सी पाटकार कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता।ड्राफ्ट कमेटी चेयरमैन हरिओम मिश्रा एडवोकेट सदस्य शैलेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट शंकर लाल ताम्रकार देवीदयाल वर्मा पत्रकार लक्ष्मी कांत शाक्य।प्रिन्ट/सोशल मीडिया शैल चेयरमैन आलोक खन्ना पत्रकार सदस्य भगवती प्रसाद मिश्रा पत्रकार त्रिलोकी नाथ गुप्ता पत्रकार।बैठक में देवेंद्र सिंह निरंजन विशाल अग्रवाल अतुल द्विवेदी शिवम सिंह सेंगर एडवोकेट शशिकांत वर्मा योगेन्द्र राठौर लक्ष्मी कांत दोहरे डॉ सुनील कुमार गुप्ता गणेश प्रसाद सोनी आदि उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद द्वारा क्विज प्रतियोगिता की गई आयोजित
जालौन।भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन के तत्वावधान में भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में क्विज प्रतियोगिता एसबीडीएम इंटर कॉलेज जालौन में संपन्न हुयी। भारत को जानो प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गयी। वरिष्ठ वर्ग में जालौन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं कु दीप्ति कुशवाहा व कु काजुल कुशवाहा ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। जबकि एनएसटी स्कूल के छात्र मनमोहन सिंह व शिवम गौतम उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के इस वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने व 6 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कनिष्ठ वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय लौना की छात्राओं स्नेहा कुशवाहा व नव्या ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इस वर्ग में आनन्दी बाई हर्षे इंटर कॉलेज की छात्राओं अंशिका गुप्ता व गौरी कुशवाहा उपविजेता रहीं। उपाध्यक्ष पीयूष गुप्ता ने बताया कि इस वर्ग में आठ विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 के छात्र छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता का सुव्यवस्थित संचालन कोषाध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव ने किया, उन्होंने कई चरणों में विभिन्न साम्यिक, मनोरंजन, जिले व विज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तर छात्र-छात्राओं से किये। स्कोर संकलन का कार्य संरक्षक अनिल महेश्वरी, सचिव अखिलेश गुप्ता व उपाध्यक्ष अनुराग विश्नोई ने किया। इस अवसर पर विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अध्यक्ष पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अनुरुद्ध बिश्नोई ने कहा कि भारत विकास परिषद सम्पूर्ण देश में व्यक्तित्व विकास के कार्य हेतु विभिन्न आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि प्रमुख शाखा जालौन के गठन के बाद आज नगर में सम्पर्क, सेवा, संस्कार के कार्यक्रम वृहद रूप से आयोजित किया जा रहे हैं। प्रमुख शाखा से प्रेरित होकर अन्य संस्थायें भी विभिन्न सामाजिक व सेवा के कार्य कर रहे हैं। नगर में उत्कृष्ट सामाजिक सदभाव का वातावरण कायम हो रहा है। एसबीडीएम इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य अजय जी, शिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव व द्विवेदी जी को संचालन सहयोग हेतु स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। आज की विजेता टीमें कनिष्ठ वर्ग व वरिष्ठ वर्ग में प्रान्त स्तर पर आगामी दो नवंबर को प्रतिभाग करेंगी।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.