इस क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया गया
उरई(जालौन)। मिशन शक्ति पेज-04 का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा व मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में स्कूल की छात्राएं एनसीसी कैडेट की बालिकाएं महिला पुलिसकर्मी विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों व महिला समाजसेवियों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु सहभागिता की। जैसा कि आप विदित है कि इस रैली का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं का प्रचार प्रसार कर महिलाओं को सशक्त बनाना है। और इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाना है ताकि समाज में लैंगिक विभेद को समाप्त कर बालिकाओं एवं महिलाओं को देश समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। तदोपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय व बालिकाएं एवं महिलाओं ने माननीय मुख्यमंत्री के उद्बोधन को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद में उत्कर्ष कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व शाल उड़ाकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण तभी होगा जब हम सब साथ मिलकर काम करेंगे महिलाएं अपने अधिकारों को जाने केंद्र व राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्तिकरण व आत्मनिर्भर बने, हमारी सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। महिलाएं अब अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं जब से हमारी सरकार आई है तभी से महिलाओं के सम्मान व स्वाभिमान मिला है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के चौथे संस्करण का आज शुभारंभ हुआ है। हमारी सरकार में महिलाओं ने सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदम को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अब महिलाएं सुरक्षित हैं अपराधियों के खिलाफ शक्ति से कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण उनके संरक्षा ब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसका उद्देश्य है कि महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास व भावना जागृत करें जिससे महिलाएं अपने आप को कमजोर महसूस न करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं हिंसा की शिकार होती थी चाहे वह घरेलू हिंसा हो या किसी अन्य प्रकार की हिंसा, महिलाओं की रक्षा करना और मजबूती के साथ पुनः उनके जीवन को जीने के लिए जिला प्रशासन मजबूती के साथ खड़ा है। समर्थ के अंतर्गत आर्थिक रूप से सामाजिक स्तर पर जगह-जगह उन्हें सशक्त करना। उन्होंने कहा कि बहुत तेजी से उत्तर प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से आप सभी को लाभान्वित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुरक्षा के संबंध में हेल्पलाइन नंबर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जननी सुरक्षा योजना, किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर स्तर पर महिलाओं का सशक्तिकरण हो इसके लिए योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी हिस्सेदारी व भागीदारी के लिए जब तक आगे नहीं आएंगी घर परिवार समाज प्रदेश व राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का त्यौहार कल से शुरू होने वाला है सभी मंदिरों में सभी घरों में देवियों की शक्ति की पूजा होगी। उन्होंने कहा कि आपके चिंतन में जो बातें होती हैं अपने परिवार को समाज को बच्चों को संस्कार के रूप में देती हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि जो आपका रूप है मात्रशक्ति का जहां आप बांचला का रूप हैं वही आप चण्डिका, दुर्गा का भी रूप है अन्याय व हिंसा के विरुद्ध और किसी भी प्रकार के प्रतिशोध व अपराध के बीच सशक्त रूप से खड़ा होना है। स्वयं की परिवार व समाज की रक्षा के लिए भी आगे आना है। सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं जनपद में ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में लगातार 1 सप्ताह मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को उनकी कार्यक्रम नीतियों व उनकी सुरक्षा संरक्षा सशक्तिकरण के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्यक्रम चलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ शक्ति से कार्यवाही की जा रही है और महिलाओं के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने महिला अपराध को लेकर कड़े शब्दों में कहा कि कोई भी अराजक तत्व महिलाओं को किसी चौराहे पर छेड़ने की कोशिश करेगा तो अगले चौराहे पर यमराज के रूप में मैं स्वयं खड़ा मिलूंगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व बेहतर वातावरण का माहौल मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि सहित महिला शक्ति मौजूद रही।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.