संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर संवैधानिक, बिना समन के साजिशन किया गया गिरफ्तार
उरई(जालौन)। भाजपा की फितरत रही है जहा जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ईडी से गिरफ्तार करा लो।उक्त बात आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष विनय चौरसिया, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डा. श्रद्धा चौरसिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा जेल में लिखे जनता के नाम संदेश को कार्यकर्ता पम्पलेट्स के जरिये घर-घर पहुंचाएंगे संजय सिंह अपने जेल पत्र से जनता को अवगत कराएंगे कि मोदी सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया है ? जेल पत्र में उल्लेख है कि हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि जनता की आवाज को अपनी आवाज दी मोदी अडानी के भ्रष्टाचार की पोल खोली स किसान, नौजवान कर्मचारी, दलित, वंचित, शोषित हर वर्ग के लोगो की आवाज को सड़क से सदन तक बेखौफ होकर उठाया और आखरी सांस तक आगे भी उठाता रहूँगा।प्रदेश उपाध्यक्ष प्रखर बाजपाई ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर संवैधानिक है बिना समन के साजिशन उन्हें गिरफ्तार किया गया है 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है एक भाजपा के दबाव में काम कर रही है इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया भाजपा की फितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही यहां विपक्ष के नेताओं को म्व से गिरफ्तार करा ली संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे और उन्होंने अडानी के घोटाले के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करें लेकिन एक ने अडानी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया सजिला महासचिव धीरेंद्र चौधरी ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नहीं है संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी गुस्सा है जगह-जगह आंदोलन, प्रदर्शन किये जा रहे हैं पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नहीं है। इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। जिला अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ गौरव चौधरी, जिला अध्यक्ष युथ बिंग उदा यादव.. ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया संजय सिंह को गिरफ्तार करने के मकसद से अचानक अभियुक्त से जबरन सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया. 12 घंटे चली ईडी की रेड में संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला बिना सबूत के ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ श्रद्धा चौरसिया जिला अध्यष्क्ष विनय चौरसिया प्रदेश उपाध्यक्ष युथ विंग प्रखर बाजपेई जिला महासचिव धीरेन्द्र चौधरी जिला अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ गौरव चौधरी जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद सहित आदि लोग मौजूद रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.