मुख्यमंत्री को सम्बोधित 22 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को किया भेंट
उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिस्ट्रीयल एशोसिएशन संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों लेकर धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता एशोसिएशन के अध्यक्ष पलक नायक ने की। इस मौके पर प्रमुख रूप विजयशरण दुवे कलेक्ट्रेट नाजिर, आरती कुशवाहा, मंत्री राजेश वर्मा, बृजेश कुमार निरंजन, राजकुमार वर्मा, प्रदीप तिवारी, जयंत तिवारी, शाजिद तहसील सदर उरई, संगठन मंत्री गौरव द्विवेदी, विनय प्रजापति सहित दर्जनों कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने की सरकार से मांग उठाई। इसके साथ कलेक्ट्रेट में सचिवालय की स्थापना भी करवाये जाने की मांग के साथ ज्ञापन में 22 सूत्रीय मांगों को भी शामिल किया गया है। धरना सभा के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित 22 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट किया गया।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.