उरई(जालौन)। जिला मुख्यालय उरई शहर के अंदर जितनी भी जगह पर मां दुर्गा की झाकियां सजाई गयी थी। जिनकी भक्तगणों द्वारा नवमीं तक पूजाअर्चना करने के उपरांत आज मंगलवार को दशहरा के दिन विधिविधान के साथ माता माई की जयकारे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें हजारों भक्तगणों ने भाग लिया। इसके उपरांत तहसील उरई के ग्राम चिल्ली में बने तालाब में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में मां दुर्गा की जयकारों के साथ विसर्जित किया गया।इस दौरान दर्जनों की संख्या में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.