बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से की गयी चर्चा
06 नवंबर को जी. आई. सी. मैदान उरई में होगा कार्यक्रम
उरई(जालौन)।श्री खाटू श्याम सेवा मंडल कार्यालय उरई के मंडल कार्यालय एस. आर. इंटर कालेज के पास बैठक की गयी। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में मौजूद श्री खाटू श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा ने बताया कि 05 नवंबर 2023 को भी खाटू श्याम जी की विशाल निशान यात्रा श्री राधा कृष्ण मन्दिर उरई से दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होकर, मोनी मन्दिर, घण्टा घर, शहीद भगत सिंह चौराहा से होते हुई कार्यक्रम स्थल जीआईसी उरई पहुंचकर निशान बाबा को अर्पण किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 06 नवंबर 2023 को श्री खाटू श्याम महोत्सव संकीर्तन समय 6 बजे शाम से प्रारम्भ होगा। जिसके श्री खाटू श्याम मन्दिर के निज पुजारी मानवेंद्र सिंह चौहान की भजन गायक, संजय मित्तल (भजन सम्राट ) कोलकाता, पर्यवन्दर पलक फतेहाबाद हरियाणा, ज्योत पाल (गवालियर), अजय यादव (शिवपुरी) श्री खाटू श्याम बाबा को अपने-अपने भजनों से रिझायेंगे। बैठक प्रमुख रूप से श्री श्याम सेवा मण्डल के अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, डी.पी.सर, आनन्द सोनी, – सौरभ पाठक, मनोज अग्रवाल, सुरेश वर्मा, गोबिन्द प्रजापति, आलोक साहू, विकाश गुप्ता, अमित गुप्ता प्रवीण जैन, प्रशांत बाबा, अनीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, उपेन्द्र कौशिक, श्रीगोविन्द राठौर, प्रशान्त तिरंगा, अनुभव पाठक, वृजेश कुशवाहा, अमरीश दीपक सेंगर, प्रशान्त तिवारी, भूरे जटा, अमित द्विवेदी, पप्पू सोनी, नितिन, सुरेन्द्र भोले सोनी, मनोज सोनी, उमाशंकर, सुरेश बघेल, सुनील, अरविन्द नगाइच, सौरभ शुक्ला, नगेन्द्र सोनी, एवं समस्त कार्यकर्ता मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.