उरई(जालौन)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी माननीय प्रियंका गांधी एव राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी जालौन एवं शहर कांग्रेस कमेटी उरई के संयुक्त तत्वाधान में 30 नवंबर 2023 समय 11:00 स्थान कलेक्ट प्रांगण उरई में जिलाधिकारी जालौन को ज्ञापन दिया जाएगा lभारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान व छत्तीसगढ़ अन्य प्रदेशो में 450 रुपए एवं 500 का सिलेंडर देने का वादा किया है उसी क्रम में कांग्रेस पार्टी चाहती है उत्तर प्रदेश की जनता को भी महंगाई से राहत दिलवाने के लिए 450 रुपया या 500 का सिलेंडर की घोषणा की जाए जिससे जनता को कमर तोड़ महंगाई से राहत मिले अतः समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण पूर्व सांसद,विधायक पूर्व एआईसीसी,पीसीसी के सदस्य गण पूर्व प्रत्याशी विधानसभा समस्त फ्रंटल संगठन युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, सूचना का अधिकार विभाग, किसान कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ एवं समस्त कांग्रेसियों से विनम्र अनुरोध है कि उक्त समय और स्थान पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उक्त बात की जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेहान सिददीकी ने संयुक्त रूप से दी है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.