उरई(जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में अज्ञात कारणों के चलते 19 वर्षीय लड़की ने अपने घर मे फाँसी लगाकर जीवनशैली समाप्त कर दी। जायघा निवासी वसंत सिंह राजावत की 19 वर्षीय बड़ी पुत्री प्रिया राजावत ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे घर के कमरे में फाँसी लगा ली। जैसे ही स्वजनों ने अपनी पुत्री को फाँसी के फंदे पर लटका देखा तो तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा ले गये। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके उपरांत स्वजन अपनी पुत्री को घर ले गये। मृतक दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया कि जायघा निवासी बसंत सिंह राजावत की 19 वर्षीय लड़की प्रिया के फाँसी लगाने की सूचना मिली हैं। थाना पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया हैं।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.