उरई(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महा परिनिर्वाण दिवस पर जनपद के सभी 19 मंडलों में भाजपा के पदाधिकारी द्वारा मूर्ति की साफ सफाई कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए इसी क्रम में जिलाध्यक्ष उर्विज दीक्षित ने उरई नगर के अंबेडकर चौराहे पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर साफ सफाई करके माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित किए गए वा श्रमदान किया तथा भाजपा कार्यालय उरई में संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि बुंदेलखंड खंड विकास बोर्ड के सदस्य शंभू दयाल जी रहे उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सपना था भारत की हर गरीब को उनका हक मिले और उन्हें सम्मान मिले आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार उसे साकार करने में का प्रयास किया है बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी, विवेक कुशवाहा, नीरज दुबे, भगवती शरण शुक्ला, राम लखन, शक्ति गहाई, वीर प्रताप जादौन मनोज यादव तरुण तिवारी, प्रीति बंसल, मंजू रानी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.