बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक बोलने के अंदाज़ को लेकर भी खूब मशहूर है। उन्होंने कई बार लोगों के बीच कुछ ऐसे बयान दिए है जिससे उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मगर फिर भी कंगना कभी पीछे नही हटी और पूरे साहस के साथ अपने लड़ाई लड़ती रही। आपने यूं तो हमेशा एक साहसी और मजबूत कंगना को सामने देखा है लेकिन क्या आप ये जानते है कि उनके साथ बचपन में कुछ ऐसा हुआ था कि वह सड़क पर गिर पड़ी थी। नही ना, तो चलिए हम आपको बताते है कि क्या था पूरा मामला।
घर से भाग गई थीं कंगना :-
साल 1987 में 23 मार्च को हिमाचल प्रदेश में जन्मी कंगना रनौत की माँ एक शिक्षक थी और पिता एक साधारण बिजनेसमैन। कंगना के परिवार में किसी का भी सम्बंध बॉलीवुड से दूर दूर तक नही था। उऩके परदादा राजनीति से जुड़े थे, तो उनके दादा प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे और कंगना के माता पिता की इच्छा थी कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बने।
लेकिन कंगना शुरूआत से ही पढ़ाई के प्रति लग्नशील नही थीं। चंडीगढ़ से अपनी 12वीं की परीक्षा पूरी करने के बाद कंगना की माँ उनके लिए लड़का तलाशने लगी। लेकिन कंगना को ये मंजूर नही था। वह एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी। इसलिए वह बिना किसी को बताए चंडीगढ़ से दिल्ली भाग आईं और एक मॉडलिंग एंजेसी को ज्वाइऩ कर लिया।
अनुराग बसु की फ़िल्म से मिला था पहला मौका :-
इसके बाद कंगना ने दिल्ली के अस्मित थिएटर से अपने एक्टिंग करियर कि शुरुवात की। इस दौर में कंगना को कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ा लेकिन उन्होनें कभी हार नहीं मानीं और लगातार आगे की ओर देखती रहीं। इसी दौरान कंगना प्रोड्यूसर महेश भट्ट के संपर्क में आई जिन्होनें इनकी योग्यता को पहचाना और अनुराग बसु निर्देशित फिल्म गैंगस्टर में पहला मौका दिया।
पहली ही फ़िल्म के लिए जीता था अवार्ड :-
कंगना ने इस मौके को अच्छी तरह से निभाया और अपनी सारी प्रतिभा को बिखेर दिया। इस फिल्म में कंगना के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा। यही नही अपनी पहली ही फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिए कंगना को उस साल बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया था।
पद्म श्री से भी हो चुकी हैं सम्मानित :-
इसके बाद कंगना ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिनमे फैशन, वादा रहा, वो लम्हें, नॉकआउट, तनु वेड्स मनु, सिमरन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, क्रिश 3, मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी, पंगा जैसे नाम शामिल हैं। यही नही अभिनय के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान को देखते हुए कंगना को भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा कंगना ने चार फिल्म फेयर सहित तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किये है।
लड़के ने की थी बत्तमीजी करने की कोशिश :-
बात करें अगर निजी जिंदगी की तो कंगना ने टीवी शो सत्यमेव जयते में बताया था कि बचपन में उनके साथ एक ऐसा भयावह घटना घटा था कि वह सड़क पर ही गिर गई थी। कंगना ने बताया कि वह एक बार साइकिल से स्कूल के बाद घर लौट रहीं थीं। तभी पीछे से एक लड़का बाइक से आया और उनका पीछा करने लगा। कंगना ने बताया कि उस लड़के ने उनके साथ बदतमीजी करने की भी कोशिश की थी लेकिन जब वह इसमें सफल ना हो सका तो उसने उनकी छाती पर एक जोरदार मुक्का मारा। जिसके बाद कंगना सड़क पर ही बेहोश हों गईं और वह लड़का वहां से भाग गया।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.