मुरादाबाद में एक पति की तब शामत आ गई जब उसकी पत्नी ने उसके अफेयर के कारण पुलिस बुला ली। कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमिका के साथ मौजूद पति को महिला ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके लिए महिला पुलिस के साथ होटल पहुंची और पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा। इसी दौरान वह चकमा देकर जीने से छत पर पहुंच गया और बराबर वाले मकान की छत से कूदकर भाग गया।
बता दें कि बिजनौर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अमरोहा निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि उसके पति के गजरौला निवासी एक महिला से संबंध चल रहे हैं। महिला को इस बात की जानकारी हो गई थी। महिला काफी समय से दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए लगी थी।
बुधवार को ही महिला पुलिस के पास पहुंची और उन्हें बताया कि उसे पति चला कि उसका पति बुधबाजार स्थित होटल में प्रेमिका के साथ मौजूद है। महिला ने इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के साथ महिला होटल पहुंची तो पति और उसकी प्रेमिका मौके से भागने लगी। महिला ने पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया। इसी बीच पति चकमा देकर जीने से छत पर पहुंच गया। यहां से वह दूसरे मकान की छत पर कूद गया। पुलिस महिला और उसके पति की प्रेमिका को लेकर कोतवाली चली गई। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.