जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिये प्री-स्कूल किटों के वितरण का शुभारम्भ विकास भवन उरई में किया गया। जिसमें बाल विकास परियोजना उरई शहर की रानी देवी, नीलम देवी, राबिया बेगम, प्रीति गांगुली, रेशमा खातून सहित 26 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जिलाधिकारी द्वारा प्री-स्कूल किट वितरित किये गये तथा सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त प्री-स्कूल किट का सही तरीके से उपयोग कर आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपस्थित बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा में दक्ष किया जाये। जिससे वह बच्चे 06 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद सीधे विद्यालय में कक्षा प्रथम में प्रवेश करें। बच्चों को खेल-खेल के साथ शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से प्री-स्कूल किटों का वितरण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाने हेतु जागरुक किया जाये तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन सही तरीके से किया जाये। जिलाधिकारी ने विकास भवन परिसर में स्थापित खिलौना बैंक में खिलौने भेंट किये गये।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अभय कुमार श्रीवास्तव द्वारा उक्त कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्री-स्कूल किट के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा से लाभान्वित किया जाये तथा किटों का रख-रखाव व्यवस्थित तरीके से किया जाये।
जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने बताया कि जनपद में प्री-स्कूल किट की व्यवस्था जिलाधिकारी महोदया एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय की प्रेरणा से सम्भव हो पाया है। जनपद में 1446 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिये प्री-स्कूल किट का वितरण किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा० अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र पौत्साहन, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, आकांक्षा सक्सेना टी0एस0यू0 प्रतिनिधि, प्रियंका द्विवेदी, अल्कमा अख्तर महिला कल्याण विभाग एवं कपिल शर्मा, विमलेश आर्या, गीता वर्मा, सम्पत देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, कमलेश स्वर्णकार, देवीकारानी मुख्य सेविकाओं सहित वरिष्ठ लिपिक रमाकान्त दोहरे व आदर्श तिवारी, रोहित कुमार उपस्थित रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.