० आवारा जानवरों पर अंकुश लगाने नगर पालिका नाकाम
उरई (जालौन)। आवारा गोवंश फोर लेन सड़क पर विचरण करते हैं। जिससे गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। गोवंश के सड़क पर विचरण से वाहन चालक भी दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। नगर के लोगों ने नगर क्षेत्र में संचालित कान्हा गोशाला में पशुओं को बंद कराने की मांग पालिका प्रशासन से की है।
उरई-जालौन फोर लेन मार्ग पर आवारा जानवरों का विचरण होता रहता है। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। इस मौसम में जहां किसान अपने पशुओं को अन्ना छोड़ देते हैं। वहीं, गोशालाओं में भी पशुओं को बंद नहीं किया जा रहा है। ऐसे में पशु भी चारे पानी की चक्कर में आवारा सड़कों पर घूम रहे हैं। पशु सड़कों पर विचरण कर रहे हैं। दर्जनों की तादाद में सड़कों पर आवारा घूम रहे पशु दुर्घटनाओं का सबब बनते हैं। सड़क पर वाहन चालक इन पशुओं से टकराकर अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। जिससे न केवल वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं। बल्कि वाहन चालक भी चुटहिल होते हैं। नगर क्षेत्र में कान्हा गोशाला का संचालन होने के बाद भी अन्ना पशुओं की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। देवनगर चौराहा, कोंच चौराहा समेत बंगरा रोड पर अन्ना पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे अक्सर दुर्घटनाएं घटित होती हैं। शहर के समाजसेवी अबरार अहमद, सीताराम वर्मा, मनोज अहिरवार आदि ने बताया कि अन्ना पशुओं के चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। सड़कों पर आवारा घूम रहे पशु दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नगर में आवारा घूम रहे गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर कान्हा गोशाला में बंद कराया जाए ताकि आवारा पशुओं की समस्या का समाधान हो सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.