आगरा के खंदौली के गांव पैतखेड़ा में पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कराने वाले आरोपी मनमोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। इस शक के चलते ही उसने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को जेल भेज रही है।
पत्नी पर करता था शक
खंदौली के पैतखेड़ा गांव में 9 अक्टूबर की रात को ट्रांसपोर्ट पर काम करने वाले मनमोहन ने अपनी पत्नी ममता और बेटी सौम्या की हत्या कर दी थी। 10 अक्टूबर की सुबह दोनों के शव कमरे में पड़े मिले थे। आरोपी पति फरार था। हत्या में मृतका ममता के पिता बलवीर ने मनमोहन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति मनमोहन को खंदौली से पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि उसको अपनी पत्नी पर शक था। उसको लगता है कि उसका किसी और से संबंध है। उसका लगता था कि बेटी भी उसकी नहीं है, क्योंकि बेटी की शक्ल उससे नहीं मिलती थी। इसको लेकर उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। उस दिन रात को भी इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
शीशे से रेत दिया था गला
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर को उसकी पत्नी के साथ मारपीट हुई थी। पहले उसने पत्नी का गला दबाया। बाद में मारपीट में टूटे शीशे से ही पत्नी का गला रेत दिया था, जबकि डेढ़ साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों की हत्या करने के बाद वो पैदल ही गांव से बाहर भाग गया था। रास्ते में एक बार उसने भी आत्महत्या करने की सोची। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.