महाराष्ट्र के ठाणे क्षेत्र में शुक्रवार को एक ऑटो ड्राइवर ने एक कॉलेज छात्रा को जबरन अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो ऑटो चालक चलते ऑटो में उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया।
लड़की ने भी हार नहीं मानी और अंत तक ऑटो चालक की घिनौनी हरकत का विरोध किया, लड़की के जज्बे के आगे ऑटो चालक नाकाम हुआ तो वहां से भाग निकला। पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
खबर एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह घटना शुक्रवार की है। एक ऑटो चालक ने कॉलेज जा रही छात्रा को जबरन अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के अनुसार लड़की की उम्र 22 साल है।
मीडिया को पुलिस ने बताया कि जब छात्रा कॉलेज जा रही थी तो वहां रास्ते में खड़े ऑटो ड्राइवर ने उस पर गंदे कमेंट्स किए। लड़की ने जब ऑटो चालक द्वारा किए गए कमेंट्स का विरोध किया तो ऑटो चालक ने लड़की का हाथ पकड़ उससे छेड़छाड़ करने लगा।
500 मीटर तक घसीटता ले गया लड़की को
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट की है। जब लड़की ने ऑटो चालक से अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो उसने ऑटो चला दिया। चलते ऑटो में भी लड़की अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करती रही, लेकिन ऑटो ड्राइवर उसका हाथ पकड़कर उसे चलते ऑटो में घसीटता ले गया।
इस दौरान लड़की हार नहीं मानती है और ऑटो वाले से मुकाबला करती रहती है, इसके बाद ऑटो चालक लड़की का हाथ छोड़ वहां से अपना ऑटो भगा ले जाता है। घटना में लड़की नीचे सड़क पर गिर जाती है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में आरोपी ऑटो वाले के खिलाफ आईपीसी 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजू अब्बाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का ऑटो रिक्शा भी सीज कर दिया है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.