धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी यादव महासभा की ओर आयोजित की गयी श्रद्धांजलि सभा उरई (जालौन)। धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव अमर रहे के साथ सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की ओर से जिला परिषद चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस दौरान हवन पूजन के अलावा गरीब और असहाय लोगों को फल विरतण कर मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस मौके पर जयदेव सिंह यादव उपाध्यक्ष सैनिक बंधु कमेटी जालौन, वेदप्रकाश यादव जिलाध्यक्ष यादव यहासभा, सोनेशवर यादव अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जालौन के नेतृत्व में शहर के जिला परिषद चौराहा पर सपा मुखिया मुलायम सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के उपस्थित सपाजनों ने वहां से निकलने वाले राहगीरों को फल वितरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक चरखारी कप्तान सिंह राजपूत, साहब सिंह यादव प्रदेश सचिव, भारत सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव फौजी, विनोद कुमार श्रीवास, शिवपाल सिंह यादव, सुनील यादव, टिंकू यादव, प्रताप यादव बजरिया, मंजीत यादव सचिव यादव महासभा, रामशरण दाऊ श्रीवास, सर्वेश पाल चुर्खी, गंधर्व यादव सहित दर्जनों की संख्या में यादव महासभा के लोग श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपा जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन उरई। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सपाजनों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके सपा निवर्तमान अध्यक्ष नबाब सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव मौखरी, पूर्व नगर अध्यक्ष शफीकुर्रहमान कश्पी, रामरतन प्रजापति, साबिर मिर्जा बेग, जिला पंचायत सदस्य संजू कठेरिया, पूर्व सभासद इंतखाब आलम, जमालुद्दीन पप्पू, अनुराग, राहुल चौधरी, शंकर वर्मा, अमन, लला, संतोष जीनू, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, प्रताप यादव, महेश विश्वकर्मा, मयंक जाटव, पुष्पेन्द्र यादव, मानसिंह वर्मा पूर्व नपा अध्यक्ष जालौन, सुरेन्द्र यादव बजरिया, ब्यापारी नेता धीरेंद्र अग्रवाल, सुदामा दीक्षित, माडंवी निरंजन जिलाध्यक्ष
राजकुमारी सिंह चंदेल, संतोषी प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, रानी प्रजापति नगर अध्यक्ष एट, रेखा परिहार जिला सचिव सहित दर्जनों सपाजन मौजूद रहे।
गांधी चबूतरा पर आयोजित की गयी मुलायम सिंह के लिए सर्वदलीय श्रंद्धाजलि सभा उरई (जालौन)। धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव अमर रहे को लेकर कोतवाली के सामने गांधी मार्केट स्थित गांधी चबूतरा पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता लालसिंह चौहान ने की जबकि श्रद्धांजलि सभा का संचालन अशोक गुप्ता महावली ने किया। इस मौके पर उपस्थित सभी दलों के नेताओं ने धरतीपुत्र मुलायम सिंह के चित्र पर फुल अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि उन्हें अर्पित करते हुए उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से विनोद वर्मा, अशोक गुप्ता महावली, प्रदेशीय नेता प्रदीप दीक्षित, भीमसिंह यादव, कांग्रेस शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी, मिर्जा साबिर बेग, शफीकुर्रहमान कश्फी, लालसिंह चौहान, रेखा परिहार, पवन रायकवार, सुरेन्द्र बजरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र यादव मौखरी, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, मैराज सिददीकी, रामकृष्ण शुक्ला सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.