सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में मदरसा सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। यूपी में 7500 गैरमान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं। वहीं, सहारनपुर जिले में 360 मदरसे गैरमान्यता के चलते हुए मिले हैं। इनमें देवबंद का दारुल उलूम मदरसा भी शामिल हैं। ये मदरसा 156 साल से संचालित हो रहा है। दारुल उलूम मदरसा सोसाइटी ऐक्ट में पंजीकृत है।
सहारनपुर के बेहट तहसील में सबसे कम मदरसे मिले हैं। वहीं, सदर तहसील में गैरमान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या सबसे अधिक है। सहारनपुर में मदरसा सर्वे का काम 10 सितंबर से शुरू हुआ था।
सहारनपुर जिले में 360 मदरसा गैरमान्यता प्राप्त मिले हैं, जोकि बिना सरकार की मदद के चल रहे हैं। मदरसा सर्वे रिपोर्ट शासन को 15 नवंबर तक भेजनी है। जिला प्रशासन मदरसा सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसको शासन को भेजना है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.