लखनऊ में समय से गिफ्ट न पहुंचाने वाली कंपनी और वेंडर के खिलाफ आशियाना थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के 20 हजार कर्मचारियों के लिए कंपनी की तरफ से दीपावली के लिए गिफ्ट बुक किया था। जो समय से नहीं पहुंचा।
कर्मचारियों ने गिफ्ट न मिलने पर दर्ज कराई थी नाराजगी
दीपावली गिफ्ट न मिलने पर कर्मचारियों का गुस्सा झेल रही कंपनी ने आशियाना थाने में समय पर गिफ्ट न देने वाली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी के एससीएम हेड कमलाकन्नन एस के मुताबिक उनकी कंपनी यूपी में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं का संचालन करती है। दीपावली पर कर्मचारियों में वितरण के लिए दिपावली गिफ्ट (जैकेट) सप्लाई का आर्डर एच. एम. एफ. इंडस्ट्रीज, घोसीपुरा, मुरादाबाद और मेसर्स ताज ट्रेडर्स, रकाबगंज, लखनऊ को आर्डर दिया गया था।
एम.एम. एफ. इंडस्ट्रीज एवं मेसर्स ताज ट्रेडर्स ने 15 अक्टूबर तक जैकेट की डिलीवरी का वादा किया था। जिसकी 4 अक्टूबर को ईमेल पर भी देने की पुष्टि की थी, लेकिन 15 अक्टूबर तक दिपावली गिफ्ट नहीं भेजा। जबकि पैसा भी ले लिया था। जिसके कारण कर्मचारियों को गिफ्ट नहीं दिया जा सका और उनमें गुस्सा है।
कर्मचारियों की नाराजगी के बाद कंपनी ने दी तहरीर
दीपावली पर गिफ्ट न मिलने पर कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया। मामला तूल पकड़ने पर कंपनी ने 22 अक्टूबर को थाने पर तहरीर थी।
कंपनी के अधिकारियों ने भी माना है कि इससे इमरजेंसी सेवाएं बाधित हो सकती थी। क्योंकि समय से गिफ्ट न मिलने से संस्था में कार्यरत करीब 20 हजार कर्मचारियों में बहुत रोष व्याप्त है और उनकी संवेदनाओं को ठेस पहुंची है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.