भगवती मिश्रा + त्रिलोकी नाथ गुप्ता – प्रभारी जालौन तहसील
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जालौन पुलिस ने रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया
जालौन।लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में जालौन कोतवाली पुलिस बल द्वारा रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया । रन फार यूनिटी में पुलिस उपाधीक्षक उमेश पांडे प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार तिवारी उपनिरीक्षक राजकुमार पांडे उपनिरीक्षक रजत कुमार चौकी इंचार्ज नरेंद्र मिश्रा उपनिरीक्षक अनिल कुमार व कांस्टेबल शिवचरण ज्ञान प्रभाकर प्रमोद कुमार अजय कुमार अनिल कुमार मोहन सिंह दीपक अतुल कुमार सहित समस्त पुलिस बल द्वारा भाग लिया गया।
समाजवादी पार्टी नगर जालौन ने लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
जालौन। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों हेतु आज जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार आज नगर जालौन में वार्ड सं० 06 मोहल्ला सहावनाका- ओझा में वार्ड अध्यक्ष अजीत पाथरे के नेतृत्व में बूथ कमेटी का गठन एवं जनसंपर्क किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण जोश खरोश के साथ जुट जाने हेतु कहा गया।
इसके पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस दौरान प्रमुख रूप से सोनू मंसूरी (नगर अध्यक्ष), गजराज कुशवाहा,गौरीश द्विवेदी, विनय श्रीवास्तव (सभासद), बबलू वर्मा, नरसिंह यादव (सभासद), प्रबल सिंह भदौरिया (नगर अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा), इमरान मंसूरी, लाखन सिंह निरंजन, अल्ताफ सलमानी, (नगर अध्यक्ष यूथ बिग्रेड)अकरम सिद्दीकी (नगर अध्यक्ष छात्रसभा), अरविंद यादव, इशहाक मंसूरी, शोभाराम जाटव, राजू यादव, गफ्फार मंसूरी, अकरम खान, इब्राहीम, संजय गिहार, छोटू गिहार, संजय, राज कपूर, सोम गिहार, कल्लू, नीरज, भूरे, राहुल, राजकुमार बाल्मीकि, हरगोविंद बरार, मोहन बाल्मीकि, रूपे बाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, धीरज, नीरज एवं आकाश बाल्मीकि सहित समाजवादी साथी मौजूद रहे।
जालौन नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों सभ्रांत नागरिकों व बच्चों ने भव्य पैदल मार्च निकाला
जालौन।सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में थाना कोतवाली जालौन पर उप जिलाधिकारी जालौन सना अख्तर पुलिस उपाधीक्षक उमेश पांडे व प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों व विद्यालय के बच्चों के साथ भव्य पैदल मार्च कस्बा जालौन में देव नगर चौराहा एसबीआई तिराहा होते हुए झंडा चौराहा से से पुनः वापस थाना तक निकाला गया। जिसमें थाना पर मौजूद समस्त कर्मचारीगण/अधिकारीगण व थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति व स्कूल के बच्चे सम्मिलित हुए।
पैदल मार्च निकलते प्रशासनिक पुलिस अधिकारी एवं संभ्रांत नागरिक