UP में सहारनपुर के सदर बाजार इलाके में एक बदमाश मां की गोद में दूध पी रहे बच्चे को छीनकर फरार हो गया। CCTV में पूरी घटना कैद हुई है। महिला की शिकायत पर पुलिस बदमाश को तलाश रही है।
एक घर के बाहर बैठी थी महिला
घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है। मिशन कंपाउंड कैंप कॉलोनी में पीड़ित हिना बैठी थी। गोद में 7 महीने का बेटा शिवा था। वह उसे दूध पिला रही थी। तभी टहलता हुए आए बदमाश ने हिना को बातों में उलझाया। उसे 10 रुपए दिए। पूछा- गोद में क्या ले रखा है? महिला बोली- ये मेरा बच्चा है। वो कपड़ा हटाकर बच्चा दिखाने लगती है। जैसे ही महिला ने बच्चे के ऊपर से कपड़ा उठाया बदमाश बच्चे को छीनकर भाग गया।
महिला ने बताया कि वह कॉलोनी में कबाड़ बेचकर और भीख मांगकर गुजारा करती है।
CCTV ही पुलिस के लिए बड़ा क्लू
बदहवास होकर हिना आरोपी के पीछे भागी, लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को तलाश रही है।
आरोपी की तस्वीरें आसपास के शहरों में भेजीं
SP सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि CCTV फुटेज से आरोपी की तस्वीरें निकाली गई हैं, जिन्हें सहारनपुर और आसपास के जिलों को तस्वीरें भेजी गई हैं। उसका चेहरा बहुत साफ नहीं है। मगर कद काठी के हिसाब से संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।
अब आपको सहारनपुर में बच्चा चोरी के कुछ मामलों के बारे में बताते हैं…
4 अक्टूबर 2022 : मोहल्ला गोविंदनगर में युवक जिम के अंदर घुसा और बच्चे को अपने साथ लेकर जाने लगा। परिवार के लोगों ने पकड़कर युवक को कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। जिम में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई।
10 सितंबर 2022 : परौली गांव में हुई युवक की हत्या के बाद शुक्रवार को बच्चा चोर समझ एक महिला और पुरुष की जमकर पिटाई कर दी गई। दोनों ने पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा था।
मथुरा रेलवे स्टेशन से 7 महीने का बच्चा चोरी हो गया। वह प्लेटफार्म पर मां के बगल में सो रहा था। तड़के 4.20 बजे सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट पहने एक युवक आया। वहां थोड़ी देर प्लेटफार्म पर टहलता रहा। इसके बाद मां को हाथ से हिलाकर देखा। कंफर्म होने पर की मां सो रही है।
इसके बाद वह चुपचाप बच्चे को उठाकर कई कदम धीरे-धीरे चला। जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़ा। भागकर स्टेशन के बाहर निकल गया। बच्चा चोर की पूरी हरकत CCTV में कैद हो गई। युवक स्टेशन के बाहर भी जाते दिखाई दे रहा है। घटना प्लेटफार्म नंबर 8-9 की बुधवार तड़के की है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.