अनिल शर्मा + संजय श्रीवास्तव
प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ श्री मुन्नू ने संघ की ओ टी सी का प्रथम वर्ष किया था
भाजपा की जिले की राजनीति में सलाका पुरुष माने जाने वाले दादा बाबूराम एम काम के दाएं और बाएं हाथ के रूप में स्वर्गीय उदय सिंह पिंडारी और ब्रजभूषण सिंह मुन्नू गिने जाते थे।
उरई| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण सिंह मुन्नू बाल स्वयंसेवक के रूप में शाखा मे जाते थे| उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू की जबकि डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संघर्ष समिति के संयोजक बने| उन्होंने प्रदेश के जल शक्ति मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ संघ ओटीसी प्रथम वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त किया था| वह वर्ष 1989 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने इसके बाद भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पालीवाल के साथ भाजपा के जिला मंत्री बने| इसके बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष जब नरेंद्र पाल सिंह जादौन बने उनके साथ में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बने| एचडी ब्लू सन 2009 भाजपा के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने इसके बाद वर्ष 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले के इतिहास में पहली बार भाजपा ने जिले की 4 विधानसभा सीटों में से 3 में भाजपा का परचम लहराया| भाजपा की ओर आईसीएसए दादा बाबूराम, कालपी विधानसभा सीट से डॉक्टर अरुण कुमार मेहरोत्रा तथा को सुरक्षित विधानसभा सीट से दयाशंकर वर्मा चुनाव जीते थे इसके बाद वर्ष 2003 में जब प्रदेश में सपा का शासन था तब एमएलसी के चुनाव में भाजपा नेतृत्व ने एमएलसी के चुनाव में ब्रजभूषण सिंह मुन्नू को प्रत्याशी बनाया और उन्होंने 873 मत प्राप्त किए थे उन्होंने राम जन्मभूमि कार सेवा आंदोलन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | जिले बृजभूषण सिंह मुन्नू और स्वर्गीय उदय सिंह पिंडारी को भाजपा की जिले की राजनीति के शलाका पुरुष पूर्व मंत्री दादा बाबूराम एम कॉम का दाहिने और बाया हाथ माना जाता था |वर्ष 1992 में जेडीसी बैंक के डायरेक्टर चुने गए इसके अलावा भाजपा की कानपुर बुंदेलखंड रामसखी कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए | पिछले जेडीसी बैंक के चुनाव में वो फिर डायरेक्टर चुने गए और अब जेडीसी बैंक के के अध्यक्ष उदय सिंह पिंडारी के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुई पद के लिए भाजपा के नेतृत्वने भूषण सिंह मन्नू का नाम अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए सर्वसम्मति से तय किया है अध्यक्ष पद का यह चुनाव 22 नवंबर को होना है | भाजपा के लोकप्रिय नेता बृजभूषण से मुन्नू के पक्ष में बोर्ड के अधिकांश सदस्य हैं इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचित होना बताया जा रहा है
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.