आगरा में एक रिटायर दरोगा हनीट्रैप का शिकार हो गया। दरोगा के मकान में किराएदार बनकर आई महिला ने दरोगा को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद दरोगा महिला के साथ उसकी बेटी को भी दिल दे बैठा। महिला ने बेटी के साथ दरोगा का वीडियो बना लिया। इसके बाद दरोगा को ब्लैकमेल कर उसकी जमीन अपने नाम करा ली। दरोगा की पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई, तो उसने जमकर हंगामा किया। घर से सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। आग लगा दी।
महिला और उसकी बेटी को किराए पर मकान दिया था
एत्माद्दौला क्षेत्र में एक रिटायर दरोगा का मकान है। तीन मंजिला मकान में करीब दो साल पहले दरोगा ने किराए पर एक महिला और उसकी बेटी को मकान दिया था। महिला के किराए पर रहने के बाद दरोगा का घर पर आना-जाना शुरू हो गया। मोहल्ले वालों का कहना है कि महिला ने दरोगा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दरोगा भी अपना घर छोड़कर यहीं रहने लगा। महिला के प्रेम जाल में फंसे दरोगा की उसकी बेटी पर नीयत फिसल गई। बताया गया है कि महिला ने दरोगा को अपनी बेटी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। महिला ने दरोगा का वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू हुआ।
दरोगा की 10 बीघा जमीन अपने नाम करा ली
बताया गया है कि महिला ने दरोगा को ब्लैकमेल कर उसके गांव की 10 बीघा जमीन को अपने नाम करा लिया। इसके बाद भी महिला नहीं रुकी। जिस मकान में महिला किराएदार बन कर रह रही थी। उसने उसे भी हथियाना चाहा। यह मकान दरोगा की पत्नी के नाम था। दरोगा ने इस मकान को भी अपनी प्रेमिका के नाम कर दिया। हालांकि महिला का कहना है कि उसने दरोगा को 15 लाख रुपए दिए थे। जब दरोगा की पत्नी को इसकी जानकारी हुई, तो वह आगबबूला हो गई। मोहल्ले में भी दरोगा की मोहब्बत के चर्चे आम हो गए। आस-पड़ोस के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
दरोगा की पत्नी के समर्थन में आए लोग
बताया गया है कि दरोगा की पत्नी अपना मकान वापस लेने के लिए रविवार को पहुंची। उस समय मकान में ताला लगा था। दरोगा की पत्नी ने मोहल्ले वालों से बात की। पूरा मोहल्ला उसके समर्थन में आ गया। इसके बाद दरोगा की पत्नी ने मकान का ताला तोड़ दिया। महिला का सामान घर से बाहर फेंक दिया। सामान में आग लगा दी और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
जब महिला आई, तो उसने पुलिस को लूट की सूचना दी। लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब दरोगा की पत्नी और मोहल्ले वालों ने पूरी कहानी बताई। दरोगा की पत्नी ने बताया कि वो लंबे समय से इसकी शिकायत कर रही है, लेकिन कहीं से उसे मदद नहीं मिली थी। मोहल्ले की महिलाओं का कहना था कि कुछ महीने से शर्म के कारण दरोगा ने आना छोड़ दिया था।
महिला का पति भी करता था गलत काम
मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि महिला का पति भी इस काम में लिप्त है। वो भी मकान में लड़कियां लेकर आता था। उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। कोरोना लॉकडाउन में बस्ती वालों ने विरोध भी किया था। एक बार तो घर से एक लड़का भी पकड़ा गया था।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.