लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर एक बार फिर जमकर हमला बोल दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं का अपमान करना कांग्रेस के लिए फैशन है। दरअसल योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने यह टिप्पणी कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली के एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द फारसी है और इसका अर्थ बहुत गंदा है। वहीं जारकीहोली के इस बयान पर सियासत भी शुरू हो गई है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदुओं का अपमान करना कांग्रेस के लिए फैशन है। उन्होंने कहा हिंदुओं के विरुद्ध दिया गया बयान इतना घटिया है और असहनीय है कि इसे कोट भी नहीं कर सकता हूँ। उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेसियों के मंदिरों में जाने और तिलक लगाने पर भी सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों में हिंदुओं के लिए अगर सम्मान है तो तत्काल जारकीहोली के खिलाफ कार्रवाई कर मांफी मांगे।
हिंदू शब्द का मतलब क्या है, शुरू हुई बहस
जानकारी के मुताबिक एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और कर्नाटक के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने कहा कि हिंदू एक भारतीय शब्द नहीं है, यह फारसी है। हिंदू शब्द कैसे हमारा हो गया, इस पर बहस की जरूरत है। हिंदू शब्द कहां से आया, क्या यह हमारा है? उन्होंने कहा यह शब्द ईरान, इराक और कजाकिस्तान से संबंधित फारसी है। यह भारतीय कैसे हुआ? विकिपीडिया में देखें, यह शब्द फारसी से आया है, यह हमारा नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा, शब्द की महिमा क्यों हुई? यह आपका शब्द नहीं है। यदि आप इस शब्द का अर्थ जानते हैं, तो आपको शर्म आएगी। यह गंदा है। मैं यह नहीं कह रहा हूं, एक स्वामीजी यह बता रहे हैं और यह एक वेबसाइट पर है। एक अलग क्षेत्र से एक शब्द हम पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। इस पर बहस होनी चाहिए।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.