अनिल शर्मा +संजय श्रीवास्तव
भाजपा चाहती है कि ओबीसी महिला पालिका अध्यक्ष हो
एक तीर से कई शिकार करना चाहता है भाजपा नेतृत्व
पिछले चुनाव मे भाजपा के सवर्ण ब्राह्मण प्रत्याशी के कारण वैश्य समाज ने बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी अनिल बहुगुणा को जिताया था, भाजपा प्रत्याशी दिलीप दुबे की हार हुई थी
उरई नगर पालिका अध्यक्षी का मामला
उरई| भाजपा शीर्ष नेतृत्व उरई नगर पालिका की सीट को लेकर खासे पशोपेश में है| पिछली बार उरई पालिका अध्यक्ष सीट सामान्य होने के कारण भाजपा नेतृत्व ने वर्तमान जिला महामंत्री दिलीप दुबे को प्रत्याशी बनाया था जिसको लेकर वैश्य समाज मे विदॗोह हो गया था और भाजपा के नेता अनिल बहुगुणा भाजपा छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे | ऊंचा में वैश्य समाज में आक्रोश इतना अधिक था सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतरकर वैश्य समाज के निर्दलीय प्रत्याशी अनिल बहुगुणा के लिए घर-घर वोट मांगने भी गई थी |जिसके कारण निर्दलीय प्रत्याशी अनिल बहुगुणा भारी बहुमत से चुनाव जीत गए थे| भाजपा असमंजस में है कि यदि उसनेवैश्य प्रत्याशी उतारा तो ब्राह्मण ठाकुर कायस्थ आदि मतदाताओं के वोट कट सकते हैं| यदि ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा तो नगर पालिका क्षेत्र में जो लगभग 30,000 सर्व वैश्य समाज का वोट है वह विरोध में चला जाएगा| दलित समाज के लिए सीट आरक्षित की गई तो विजय चौधरी एक ताकतवर प्रत्याशी हो सकते हैं इसी तरह से ब्राह्मण प्रत्याशी होने पर सपा की प्रबल दावेदार नम्रता तिवारी दीक्षित भाजपा के किसी भी ब्राह्मण प्रत्याशी से ज्यादा वोट अपने पाले में खींचने में सफल हो जाएंगी| उधर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री डॉ दिलीप सेठ कहते हैं जालौन जिले में लोकसभा की सीट और उरई विधानसभा की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है| जिला पंचायत का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है ले देकर उरई के 30,000 से अधिक सर्व वैश्य मतदाताओ के लिए केवल एक यही उरई पालिका अध्यक्ष की सीट है जो वैश्य समाज को मिलनी ही चाहिए| भाजपा नेतृत्व इसी उधेड़ बुनमे है| इस शंका से कैसै निकाला जाऐ| इसके चलते इस फारमूले काम कर रही है | यदि ओबीसी महिला को टिकट दे मिल जाता है तो भाजपा से जुड़े हुए सवाल ब्राह्मण, ठाकुर, कायस्थ,वैश्य सभी वोट देगे| लेकर ऐसा करने पर एक शंका यह भी है कि सवर्ण समाज भाजपा को सबक सिखाने के लिए एकजुट न हो जाऐ | बस इसी की काट के लिऐ भाजपा अपने ओबीसी थिंक टैंको से सलाह ले रही है.