महिला शक्ति केंद्र द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
महिला कल्याण अधिकारी द्वारा छात्राओं को दी गयी समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी
उरई| बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कॉलेज उरई में महिला शक्ति केंद्र द्वारा बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर द्वारा उपस्थित छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय निराश्रित पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही बताया गया की वर्तमान में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए किसी की मदद की नहीं बल्कि एक मौके की आवश्यकता है अतः समस्त बालिकाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए अभी से एक उद्देश्य निर्धारित कर लेना चाहिए तथा इस से संबंधित किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन हेतु महिला कल्याण विभाग कलेक्ट्रेट परिसर उरई पर आकर संपर्क कर सकती हैं। सभी बालिकाओं को संकट के समय हेल्पलाइन नम्बरों की मदद लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक नीतू देवी एवं आर्य कन्या इण्टर कालेज की प्राचार्या रेखा सोनी अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.