औरैया की सदर कोतवाली क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई। बताया जाता है कि हर्ष फायरिंग शराब के नशे में की गई। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरातफरी मच गई।
आनन-फानन में लोग किशोर को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी सदर कोतवाली में दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।
छत पर शराब पार्टी में चली गोली नारायणपुर की वाल्मीकि कॉलोनी में शनिवार रात ऋषी के 6 साल के बेटे छोटू का बर्थ डे था। इस दौरान सभी महिलाएं नीचे थी। परिवार के कुछ लोग ऊपर अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। तभी छत पर तमंचे से हर्ष फायरिंग हो गई, जिसमें ऋषी के पड़ोसी बल्लू के 18 साल के बेटे देव कुमार को गोली लग गई। वह छत पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद शराब पार्टी कर रहे लोग भी फरार हो गए।
घटना की जानकारी लगते ही एसपी चारू निगम ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि देव कुमार नामक के लड़के की हर्ष फायरिंग में मौत हुई है। देव को लोग 50 सैय्या अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
SP बोलीं- देर रात तक नहीं मिली तहरीर इस पूरी घटना को लेकर परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस को देर रात तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर ने बताया है, कि किशोर को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.