कानपुर: यूपी के कानपुर में अब पूरी तरह से कमिश्नरी प्रणाली लागू हो गई है। कानपुर आउटर के 11 थाने कमिश्नरेट में शामिल हो गए हैं। शासन ने बीते सोमवार को इसके लिए नोटिफिशेन जारी किया था। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस में थानों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। वहीं डीसीपी के चार जोन और एसीपी के 14 सर्किल बनाए गए हैं। मंगलवार को इन सभी जोनों और सर्किल में अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी। इससे पहले कानपुर कमिश्नरेट में 34 थाने थे। वहीं आउटर में 11 थाने थे। लेकिन आउटर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था।
कानपुर में बीते 25 मार्च 2021 को कमिश्नरी व्यवस्था लागू की गई थी। कमिश्नरी में 34 थाने थे, जिसमें चार नए थाने बनाए गए थे। बीते तीन नवबंर को कैबिनेट की बैठक में आउटर प्रणाली को खत्म कर कमिश्नरी में शामिल करने का प्रस्ताव पास हुआ था। आउटर की पुलिसिंग से शासन संतुष्ट नहीं था। कानपुर आउटर पुलिस पर मनमानी करने के आरोप लग रहे थे। इसके साथ ही अपराधिक गतिविधियों में लगातार इजाफा हो रहा था।
नया सेंट्रल जोन बनाया गया
कानपुर कमिश्नरी में पहले साउथ, वेस्ट और ईस्ट जोन थे। लेकिन आउटर को शामिल होने से एक नया सेंट्रल जोन बनाया गया है। जिसकी मंजूरी भी मिल गई है। जोन में डीसीपी पद की जिम्मेदारी एसपी रैंक के अधिकारी निभाएंगे। सेंट्रल जोन में सबसे अधिक 14 थाने हैं। इसके साथ ही चार सर्किल हैं। जिसमें एसीपी कर्नलगंज, सीसामऊ, अनवरगंज और स्वरूप नगर शामिल हैं।
इस्ट जोन
इस्ट जोन में जोन में चार सर्किल हैं जिसमें एसीपी सर्किल, कलक्टरगंज, छावनी, चकेरी शामिल हैं। इन चारो सर्किल में ईस्ट के 13 थाने हैं। जिमें ग्रामीण क्षेत्रों का बड़ा हिस्सा आता है।
वेस्ट जोन
कानपुर कमिश्नरी के वेस्ट जोन में तीन सर्किल हैं। जिसमें एसीपी पनकी, कल्यापुर, बिल्हौर के सर्किल हैं। वेस्ट जोन में 10 थाने शामिल हैं। इस जोन में भी ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं।
साउथ जोन
कानपुर कमिश्नरी के साउथ में सबसे बड़ा रूराल एरिया आ रहा है। साउथ जोन में तीन सर्किल बाबूपुरवा, नौबस्ता और घाटमपुर शामिल हैं। साउथ जोन में 10 थाने आते हैं। लेकिन क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा ग्रामीण इलाका आ आता है।