कांग्रेस कार्यालय में भी मनाई गयी श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती
उरई (जालौन)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न आयरन लेडी स्वर्गीय* श्रीमती इंदिरा गांधी एवं आजादी की पुरोधा अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं कांग्रेस कार्यालय में शहीद भवन रामनगर रामनगर उरई में स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई इस अवसर पर दीपांशु समाधिया जिलाध्यक्ष डॉक्टर रेहान सिद्दीकी शहर अध्यक्ष, अनुज मिश्रा प्रदेश सचिव, अयूब अंसारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, सीताराम वर्मा, राजकुमार वर्मा, नफीस पठान, शिवनारायण दादी, शिवाकांत दोदोरिया, राजेश बुधौलिया, बाबूखान मंसूरी, हाजी मोहम्मद आला, फैजनुल, बिर्जेश पांडेय, हेमंत कुलश्रेष्ठ, शेर सिंह दोहरे, सुमित सम्राट, मोहित कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, नूर मोहम्मद, रामहित, माता प्रसाद, महेश कुसमी, श्रीमती शकुंतला पटेल, आराधना गोस्वामी, बृजलाल कुशवाहा, अशोक सक्सेना, हर्ष वेद राजेश आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे। वहीं कांंग्रेस पार्टी के पूर्व युवक कांंग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व बार संघ उपाध्यक्ष मैराज सिददीकी ने बताया कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रागांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को हुआ था।जबकि रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 1835 में हुआ था आज देश के दोनों महान हस्तियों की जयंती मनाई जा रही है। कांंग्रेस नेताओं ने जिला कांंग्रेस कार्यालय शहीद भवन रामनगर पहुंच कर इंद्रागांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत शहर के रेलवे स्टेशन रोड़ पर टाउन हाल के पास स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मैराज सिददीकी पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांंग्रेस जालौन एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ जालौन, अरविंद सेंगर, संतराम नीलांचल, धीरेन्द्र शुक्ला, श्याम सुन्दर चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष, सुरेश दीक्षित सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।