गोरखपुर में एक बहू ने अपने रिटायर्ड दरोगा ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का पति बाहर रहकर जॉब करता है। दरोगा ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की। बहू का आरोप है कि पहले सिर में तेल लगाने के बहाने आधी रात ससुर ने कमरे में बुलाया और फिर उससे बोला…आज घर पर कोई नहीं है…सुंदर बनकर रहो…प्रॉमिस पूरा करेंगे।
हालांकि, बहू को अपने ससुर की इस नीयत पर पहले से शक था। ससुर सुबह से ही यह बात बहू से कहता रहा। ऐसे में बहू ने ससुर का यह पूरा कारनामा अपने मोबाइल में कैद कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि देवर ने भी उसके साथ कई बार रेप किया। जब महिला ने अपने पति को यह बात बताई तो उसने पत्नी का साथ देने की बजाय उसे ही गलत ठहरा दिया। मजबूरी में महिला भागकर अपनी बहन के घर चली गई।
महिला ने एसपी से भी की शिकायत
पूरी घटना कैंट इलाके के रहने वाले एक रिटायर्ड दरोगा के घर फरवरी 2022 की है। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की दोबारा जांच शुरू की है। महिला का कहना है कि उसके ससुर पहले गोरखपुर में पोस्टेड थे, अब रिटायर्ड हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस ससुर के दबाव में काम कर रही है। इतना ही नहीं, पीड़िता ने शुक्रवार को SP सिटी से भी मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपने 7 साल के बेटे के साथ अपनी जान दे देगी।
SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर महिला के साथ होने वाली घटना की पुष्टि हुई तो केस में धारा भी बढ़ाई जाएगी। धारा घटाने के मामले में महिला दरोगा की भी जानकारी कराई जा रही है। अगर दरोगा की गलती मिली तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.