बरेली में भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जबकि पत्नी ने कमरे में छिपकर जान बचाई। घटना के बाद खुद कुल्हाड़ी से गर्दन पर मारकर घायल कर लिया। पड़ोसियों ने बताया कि छोटा भाई हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काटकर 5 महीने पहले घर आया था। दोनों भाइयों के बीच पत्नी को लेकर विवाद चल रहा था। घटना भमोरा थाना क्षेत्र की है।
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की है। घायल की पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों में पत्नी को लेकर विवाद चल रहा था।
हत्या मामले में हुई थी उम्र कैद की सजा भमोरा थाना क्षेत्र के गांव दलीपुर के रहने वाले हिमाचल, दूसरे गांव फिरोजपुर के रहने वाले मेवाराम की पत्नी को भगा लाया था। इस महिला पर पहले पति से ओम प्रकाश बेटा था। जिसके बाद हिमाचल से भी एक बेटा धर्मवीर पैदा हुआ था।
जिसके बाद धर्मवीर की शादी भगवानदेई (42) से हुई। मगर छोटे धर्मवीर ने गांव के ही सियारात लोधी की लाइसेंसी बंदूक से हत्या कर दी। हत्या के मामले में 20 साल की उम्र कैद की सजा हुई थी। सजा सुनाए जाने से पहले धर्मवीर (21) की शादी हो चुकी थी। मगर, गौना नहीं हुआ था। सजा सुनाए जाने के बाद परिजन की सहमति पर धर्मवीर की पत्नी को जेठ ओमप्रकाश से शादी करा दी। अब महिला के दो बेटी और दो बेटे हैं।
प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था आरोपी 5 महीने पहले जेल से छूटे धर्मवीर सीबीगंज स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी करने लगा। वह जब भी घर आता तो पत्नी को लेकर भाई से झगड़ा करता था। रविवार शाम सीबीगंज फैक्ट्री से लौट धर्मवीर अपने साथ कुल्हाड़ी लेकर आया था और शाम को उसे छत पर ले जाकर धार लगाकर नीचे आया। उस समय बच्चे रसोई घर में थे और ओमप्रकाश खाना खा रहा था। धर्मवीर चारपाई पर लेटा हुआ था। बच्चों ने धर्मवीर से खाना खाने को कहा जिस पर धर्मवीर ने कहा अभी खा लूंगा।
इसके बाद अचानक धर्मवीर चारपाई पर लेटे ओम प्रकाश पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने लगा। इससे ओम प्रकाश की मौत हो गई। धर्मवीर ने अपने ऊपर भी कई वार किए, इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस कस्टडी में चल रहा घायल का इलाज एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि धारदार हथियार से छोटे भाई ने भाई की हत्या को अंजाम दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पत्नी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद था।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.