लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विवाह समारोह के दौरान सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। आरोपी, नाबालिग को मैरिज हॉल से उठाकर ले गए और फिर उसका बलात्कार किया। नाजुक हालत में मिली मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। बलात्कार करने वाला एक आरोपी पकड़ा गया है, वहीं दूसरा फिलहाल फरार है। मगर, मौके से उसकी बाइक बरामद हुई है।
दरअसल, शहर के बंथरा थाना इलाके में स्थित मैरिज हॉल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात विवाह समारोह चल रहा था। डीजे पर तेज आवाज में गाने बज रहे थे। रात लगभग 1 बजे दो युवकों ने लोगों की नजरों से बचते हुए शादी में आई 7 वर्षीय मासूम को पकड़ा और एकांत में ले गए। इसके बाद दोनों ने एक-एक कर मासूम के साथ बलात्कार किया। वहीं, हॉल में मासूम नज़र नहीं आ रही थी, तो उसकी तलाश शुरू हो गई। पूरे हॉल में बच्ची को खोजा जा रहा था। तभी किसी ने मासूम के चीखने की आवाज सुनी। जहां से चीखने की आवाज आ रही थी। जब लोग वहां पहुंचे तो मंजर देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। लोगों ने फौरन ही मासूम के साथ गलत काम करने वाले एक युवक को दबोच लिया। मगर, दूसरा आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।
घटना की सूचना बंथरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया और नाजुक हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने फरार हुए आरोपी की बाइक जब्त कर ली है। एडीसीपी साउथ मनीषा सिंह ने कहा है कि मासूम के साथ हुए रेप मामले में उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। रेप करने वाले एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। दूसरा आरोपी फरार है। उसकी खोजबीन की जा रही है। मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.