बांदा: घर में शादी की तैयारी चल रही थी और रिश्तेदार भी आ गए थे। शादी को लेकर सभी के चेहरे में खुशी नाच रही थी। अचानक पता चला कि जिस लड़की की शादी होना है, वह शादी से पहले ही घर से नदारद हो गई है। यह जानकारी मिलते ही परिजनों की खुशी पल में ही काफूर हो गई।
मामला यूपी के बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इसी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी की शादी 27 नवंबर को होनी थी। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी। शादी के लिए दहेज का सामान, लड़की के जेवर और कपड़े आदि की खरीदारी हो चुकी थी। अब केवल बारात का इंतजार था। कुछ रिश्तेदार भी घर में आ चुके थे। घर में शादी को लेकर चहल पहल शुरू हो गई थी। इसी बीच घर से अचानक लड़की फरार हो गई। परिजनों ने बारात आने से पहले लड़की की खोजबीन की। रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया, लेकिन लड़की का कहीं भी पता नहीं चल पाया।
रिजनों के मुताबिक, 27 नवंबर को बारात आनी थी। घटना के 2 दिन पहले ही लड़की के पिता एक रिश्तेदार के बेटे के तिलक में महोबा चले गए थे। इसी दौरान लड़की घर से गायब हो गई। इस बारे में पिता का कहना है कि जब लड़की की शादी तय की गई थी, तब वह शादी करने से इन्कार कर रही थी। उसका चित्रकूट के भरतकूप निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उसी युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। वहीं, युवक मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मैंने उसी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है, क्योंकि मेरी बेटी के गायब होने के साथ ही वह युवक भी अपने घर से गायब है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.