यंग भारत ब्यूरो
जमुई से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। किसी भी व्यक्ति को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत ही शादी करने का अधिकार है। लेकिन जमुई के इस शख्स ने इन सभी भ्रांतियों को तोड़ते हुए 6-6 शादियां कर ली। जिन-जिन राज्यों में युवक जाता वहां नई लड़की से शादी कर लेता। इस तरह से चार राज्यों में युवक की 6 पत्नियां हैं और इन सभी पत्नियों से उसके बच्चे भी हैं।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब शख्स को उसके एक साले ने दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में ये सामने आया कि शख्स के 1 या 2 पत्नियां नहीं बल्कि 6-6 पत्नियां हैं। 6 शादियां करने वाले इस युवक का नाम छोटू कुमार है। बरहट थाना क्षेत्र के जावातारी का रहने वाला गणेश दास आर्केस्ट्रा में गाने गाता है। सोमवार की शाम छोटू की दूसरी पत्नी का भाई जमुई स्टेशन आया था। उसने छोटू कुमार को उसकी पहली पत्नी के साथ देख लिया। ये देखते ही उसके होश उड़ गए। सने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। आननफानन में परिवार स्टेशन पहुंचा, जहां उन्होंने छोटू को अन्य महिला के साथ पकड़ लिया। परिजन हंगामा करने लगे। जब उन्होंने महिला के बारे में उससे पूछा तो पता चला कि वह उसकी पत्नी है। पुलिस ने छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी पत्नी की मां ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को अपनी पहली पत्नी के साथ कोलकाता जा रहा था। इसी बीच दूसरी पत्नी के भाई ने उसे पकड़ लिया। कोबिया देवी ने बताया कि साल 2018 में मेरी बेटी की छोटू से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। करीब डेढ़ साल पहले बच्चे की दवाई लाने के बहाने छोटू घर से निकला था। जिसके बाद वह लौटा ही नहीं। महिला ने बताया कि उसके बेटे ने छोटू को किसी और महिला के साथ देखा तो उसकी सच्चाई पता चली। उसकी बेटी डेढ़ साल से इसका इंतजार कर रही थी। कोबिया देवी का कहना है कि दामाद छोटू ने हमें धोखा दिया है। इसकी शादी रांची की रहने वाली कलावती देवी से भी हुई है। दोनों के चार बच्चे भी हैं।
छोटू कुमार आर्केस्ट्रा में गाने गाता है। इसलिए वो जहां भी आर्केस्ट्रा के साथ गाने जाता है वहां शादी कर लेता है। छोटू ने चिनवेरिया, सुंदरटांड़, रांची, संग्रामपुर, दिल्ली और देवघर की रहने वाली महिलाओं से शादी की हैं। सभी शादियों से छोटू के बच्चे हैं। शख्स पर आरोप है कि वह पत्नी के साथ रहता है, परिवार बढ़ाता है। फिर बीवी को छोड़कर वह भाग जाता है। ये मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान हो गई है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.