यंग भारत ब्यूरो
बिहार पुलिस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंची है। सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पहुंची है। बिहार पुलिस गैर जमानती वारंट लेकर लखनऊ पहुंची है। जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस पहले यूपी पुलिस से संपर्क कर सहारा प्रमुख की गिरफ्तारी में मदद मांगी। जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस गोमती नगर स्थित सहारा प्रमुख के आवास पहुंची। बताया जा रहा है कि नालंदा जिले की उपभोक्ता न्यायालय (Consumer court) ने सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। सहारा बैंकिंग में निवेशक ने नालंदा उपभोक्ता कोर्ट में सुब्रत रॉय के खिलाफ केस दायर किया था।
दरअसल, पूरा मामला सहारा बैंकिंग में निवेश को लेकर गड़बड़ी से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले में सहारा बैंकिंग के एक निवेशक ने सुब्रत रॉय के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में केस दाखिल किया था। इस मामले में रॉय को कई बार समन जारी किया गया था, लेकिन वह पेशी के लिए नहीं पहुंचे। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया। पुलिस के अनुसार, जिला उपभोक्ता फोरम नालंदा की तरफ से सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया गया था, जिसके तहत संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
बिहार पुलिस को आशंका थी कि सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय लखनऊ में हैं और अपने घर या दफ्तर में छिपे हुए हैं। ऐसे में बिहार पुलिस लखनउ पुलिस की मदद से गोमती नगर स्थित सहारा इंडिया परिवार के मुख्यालय में छापेमारी की। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि सहारा प्रमुख लखनऊ में हैं या शहर से बाहर। फिलहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.