प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्कूलों के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कलैंडर के अनुसार पूरे साल में स्कूलों में 229 दिन की पढ़ाई होगी और कुल गर्मी की छुट्टियां और रविवार मिलाकर 121 दिन स्कूल बंद रहेगा। वहीं, 15 दिन परीक्षाओं के लिए रिजर्व किया गया है।
बता दें कि कैलेंडर काफी पहले जारी किया गया है, ऐसे में स्टूडेंट्स अपने अपने स्कूलों से जाकर संपर्क कर सकते हैं और कैंलेडर यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं बात करें यूपी बोर्ड परीक्षा की तो स्टूडेंट्स जल्द ही एग्जाम की तारीख के बारे में जान पाएंगे।
एमबी बोर्ड, आईसीएसई, पंजाब बोर्ड, सहित कई बोर्ड ने एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। वहीं सीबीएसई बोर्ड डेटशीट तो जारी नहीं की है लेकिन एग्जाम को लेकर तारीख घोषित कर दी है।
15 फरवरी से सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो रही है। यूपी बोर्ड परीक्षाओं का स्टूडेंट्स को इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि स्टूडेंट्स को जल्द ही इस पर अपडेट प्राप्त होगा।
कुछ दिन में दिसंबर शुरू होने वाला है। ऐसे में स्कूली छात्रों को छुट्टियों को इंतजार रहता है, सर्दियों में बच्चों को छुट्टियों का बहुत बेस्रबी से इंतजार रहता है। बच्चों के साथ-साथ ऑफिस जाने वालों को भी छुट्टियों का इंतजार रहता है। जिससे वो सर्दी में घर में आराम से बैठकर दिन काट सकें। दिसंबर के महीने में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों, व्रत और छुट्टियों की लिस्ट लेकर आए हैं। जिसके हिसाब से आप अपनी छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं।
दिसंबर 2022 में छुट्टियां
1 दिसंबर 2022 गुरुवार राज्य उद्घाटन दिवस / स्वदेशी विश्वास दिवस (नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश)
3 दिसंबर 2022 शनिवार विश्व विकलांग दिवस
5 दिसंबर 2022 सोमवार शेख मुहम्मद अब्दुल्ला जयंती (जम्मू और कश्मीर)
12 दिसंबर 2022 सोमवार Pa Togan Nengminza Sangma (मेघालय)
18 दिसंबर 2022 रविवार गुरु घासीदास जयंती की पुण्यतिथि
19 दिसंबर 2022 सोमवार गोवा मुक्ति दिवस
24 दिसंबर 2022 शनिवार क्रिसमस की पूर्व संध्या
25 दिसंबर 2022 रविवार क्रिसमस
26 दिसंबर 2022 सोमवार शहीद उधम सिंह जयंती
30 दिसंबर 2022 शुक्रवार Tamu Losar/U Kiang Nangbah
31 दिसंबर 2022 शनिवार नववर्ष की पूर्वसंध्या
December 2022 Festival List: दिसंबर 2022 त्योहार की लिस्ट
3 दिसंबर 2022 शनिवार मोक्षदा एकादशी
5 दिसंबर 2022 सोमवार प्रदोष व्रत (स)
8 दिसंबर 2022 गुरुवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
11 दिसंबर 2022 रविवार संकष्टी चतुर्थी
16 दिसंबर 2022 शुक्रवार धनु संक्रांति
19 दिसंबर 2022 सोमवार सफला एकादशी
21 दिसंबर 2022 बुधवार प्रदोष व्रत (को), मासिक शिवरात्रि
23 दिसंबर 2022 शुक्रवार पौष अमावस्या
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए। अभी नवंबर का महीना खत्म होने में कुछ दिन बचे हैं। अगले महीने यानी दिसंबर को बैंकों में 13 दिन छुट्टियां (Bank Holidays List in December 2022) रहने वाली हैं। इस दौरान बैंक नहीं खुलेंगे और आपके बैंकिंग संबंधित काम अटक सकते हैं। ऐसे में अगर आपको सैलरी अकाउंट, सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट खुलवाने के काम से, लोन के काम से, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने के लिए या चेक से जुड़े किसी काम से बैंक जाना है, तो अपने काम जल्दी निपटा लें।
यहां हम आपको बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं। आप बैंक जाने से पहले ये लिस्ट जरूर चेक कर लें, जिससे आपको किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंकिंग छुट्टियों (Bank Holiday) की ये लिस्ट अलग- अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों पर निर्भर है। मालूम हो कि बैंक की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) पहले की तरह ही चालू रहेगी। इसके साथ ही एटीएम की सर्विस भी चालू रहेगी। लेकिन अगर आपका काम ऐसा है, जिसमें आपको बैंक जाने की जरूरत है तो उसमें समस्या आ सकती है।
आरबीआई जारी करता है लिस्ट
बैंक किस दिन बंद रहेंगे इसकी लिस्ट भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की ओर से जारी की जाती है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक दिसंबर में सिर्फ आठ दिन ही बैंक बंद हैं, लेकिन हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को भी बैंक बंद होते हैं। ऐसे में बैंकों की कुल छुट्टियां 13 हो जाती है।
इन तारीखों पर बंद हैं बैंक
3 दिसंबर 2022 – शनिवार– सेंट जेवियर फीस्ट- गोवा में बैंक बंद रहेंगे
4 दिसंबर 2022 – रविवार– बैंक बंद- पूरे देश में बैंक बंद
10 दिसंबर 2022 – शनिवार- दूसरा शनिवार-पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
11 दिसंबर 2022 – रविवार- पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
12 दिसंबर 2022 – सोमवार- पा-तगान नेंगमिंजा संगम- मेघालय में बंद रहेंगे बैंक
18 दिसंबर 2022 – रविवार- पूरे देश में बैंक बंद
19 दिसंबर 2022 – सोमवार- गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद रहेंगे
24 दिसंबर 2022 – शनिवार- क्रिसमम और चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंक बंद
25 दिसंबर 2022 – रविवार- पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
26 दिसंबर 2022 – सोमवार- क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग- मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद
29 दिसंबर 2022 – गुरुवार- गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे
30 दिसंबर 2022 – शुक्रवार- यू कियांग नंगवाह- मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
31 दिसंबर 2022 – शनिवार- नए साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे