असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है यूपी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। हमें इसके विकास के लिए सहयोग भी देना होगा। संस्कृत शिक्षकों की भी भर्तियां हमने करवाई। भर्ती प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है लेकिन हमको उस निष्पक्षता की कार्यपद्धति को अपनाना होगा। भर्तियां पूरी हुई है तो ,नियुक्ति भी जरूर होगी। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में समय लगता है तो मैं खुद विभागों से इस के लिए जानकारी लेता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा, आपने पिछले साढ़े पांच-छह वर्षो में प्रदेश के माहौल और कार्यपद्धति को देखा होगा। प्रदेश बदला है। निवेश आया है। हमारा क्या योगदान हो जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ हो। इसकी ओर सोचना होगा। नीति आयोग की रैंकिंग में आज उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। टॉप 10 में 5 जनपद उत्तर प्रदेश के हैं। टॉप 20 में हमारे 8 जनपद हैं। आज यूपी में निवेश आ रहा है इससे युवाओं को असीम अवसर मिलेंगे।
उत्तर प्रदेश की छवि साढ़े पांच साल पहले क्या थी आप भी जानते होंगे। युवाओं को रहने के लिए कमरे नहीं मिलते थे। आज ये धारणा बदली है। आप उत्तर प्रदेश को नई पहचान बनाने के अभियान में सहायक होंगे। इस शुभकामना के साथ आपको हृदय से बधाई।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.
© 2023 This site is still under development.