झांसी के खुशीपुरा में नानी की मौत के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता शोक में शामिल होने नानी के घर गए थे। घर पर युवक और उसकी बड़ी बहन थी। बहन दवाई लेने गई तो पीछे से युवक फंदे पर झूल गया। बहन लौटी तो वह फंदे पर लटका मिला। मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भाई को सोता छोड़ गई थी बहन महानगर के खुशीपुरा के रहने वाले नवनीत गौतम (19) पुत्र राजकुमार ने घर पर रहता था। उसकी नानी की मौत हो गई थी। इसलिए मां रेखा 12 दिसंबर और पिता राजकुमार 17 दिसंबर को कोलकाता गए थे। घर पर नवनीत गौतम और उसकी बड़ी बहन अम्बिका गौतम थी।
अम्बिका ने बताया कि “बुधवार सुबह करीब 9 बजे इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी। तब भाई को सोता छोड़ गई थी। करीब दो घंटे बाद लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाई, लेकिन भाई ने दरवाजा नहीं खोला। तब पड़ोसी की छत से होकर अपने घर में पहुंचा। देखा तो भाई नवनीत गौतम कमरे में फंदे पर लटका था।”
कल भाई के साथ अस्पताल गई थी बहन चचेरे भाई सोनू वर्मा ने बताया कि, अम्बिका मंगलवार को भी इलाज कराने अस्पताल गई थी। तब वह अपने भाई नवनीत को लेकर गई थी। लेकिन बुधवार को वह सो रहा था, इसलिए वह भाई को नहीं ले गई। अम्बिका ने बताया कि दो-तीन दिन से भाई उदास था। लेकिन आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं है।
20 दिन पहले हुई थी बड़ी बहन की शादी नवनीत के पिता सोफा बनाने का काम करते हैं, जबकि मां मानिक चौक पर एक साड़ी की दुकान पर काम करती है। नवनीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी व छोटी दो बहनें है। नवनीत दुकान पर काम करता था, लेकिन एक माह पहले उसने काम छोड़ दिया था।
सबसे बड़ी बहन प्रिया की दो दिसंबर को शादी हुई थी। 14 दिसंबर को ही उसकी पहली विदाई हुई थी। इसके बाद वह मुंबई चली गई थी।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.