अयोध्या में तीन बच्चों की मां ढेमवा पुल से छलांग लगा दी। वहां जब तक लोग पहुंचे तब तक वह सरयू नदी में डूब चुकी थी। रौनाही पुलिस ने प्राइवेट स्टीमर की मदद समेत स्थानीय गौतखोर से महिला की खोज में जुट गए। जानकारी के मुताबिक 3 बच्चों की मां हिना बानो दरिया स्थित ससुराल से सोमवार ही आई थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने ससुराल वालों से परेशान थी।
जानाकारी के मुताबिक हिना की शादी बाराबंकी के सद्दाम के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। किसी बात पर विवाद होने के बाद हिना बच्चों के साख मायके चली आई। हालांकि वह घर नहीं गई। सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे ढेमवा पुल पर अपने तीन बच्चों के साथ पहुंची। यहां उसने बच्चों को घर जाने के लिए कहा। इके बाद सरयू नदी में कूद गई।
महिला को तलाश रही पुलिस
रौनाही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को खोजने में लगी है। अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस बारे रौनाही थाना प्रभारी सन्तोष कुमार ने बताया कि महिला को नदी में गोताखोरों की मदद से खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.