राष्ट्रीय सचिव एवं कांंग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने की कांंग्रेसजनों से की अपील
उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा गाजियाबाद में प्रवेश करेगी जिसमें अधिक से अधिक कांंग्रेसजनों को शामिल होने के लिए समूचे प्रदेश के जनपदों में कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के निर्देश पर प्रांतीय अध्यक्षों के द्वारा समीक्षा बैठक कर संगठन के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल के बार विस्तार से जानकारी ली जा रही है।इसी को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी विधायक चित्रकूट एवं प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की समीक्षा की।समीक्षा बैठक में मात्र दो दर्जन ही कांंग्रेसजन जुट सके। बताते चले कि आगामी 3 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में प्रवेश करेगी इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या कांग्रेजनों को पहुंचने एवं उसकी तैयारियों को लेकर कांंग्रेस कार्यालय शहीद भवन रामनगर में कांंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी विधायक चित्रकूट एवं प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव कांग्रेजनों के साथ समीक्षा बैठक की तथा तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। समीक्षा बैठक के दौरान कांंग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां दो दर्जन कांग्रेजनों को जोड़ने में नाकाम दिखाई दिये जबकि उ. प्र. में 3 जनवरी प्रवेश करने वाली राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा में 500 लोगों का जनपद जालौन से शामिल होने दावा करते हुए दिखाई दे रहे है। बताते चले कि जनपद स्तरीय कांंग्रेस की समीक्षा बैठक में जब दो दर्जन कांंग्रेसी नहीं जुट सके तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जनपद से 500 लोग कैसे पहुंच पायेगें।यह तो आने वाला समय ही बतायेगा जबकि जनपद जालौन कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का ग्रह जनपद है।इसी से प्रदेश में पता चलेगा कि कांंग्रेस यू. पी. में कितनी मजबूत है खासकर कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के ग्रह जनपद जालौन में कितनी ताकतवर है इस बात का अंदाजा राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने वाले कांंग्रेसियो से पता चल जायेगा।
रमेश चंद्र द्विवेदी रज्जू भैइया राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बने
यह खबर मिलते ही खुशी की लहर दौडी
उरई(जालौन)।|जालौन जिले के गाॗम अंडा निवासी रमेश चन्दॗ द्विवेदी रज्जू भैया को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के रमेश चंद्र द्विवेदी (राजू भैया) को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय ने राष्ट्रीय संगठन महासचिव नियुक्त किया है इससे हर्ष की लहर फैल गई है.राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष विनय हिन्दू तथा राष्ट्रीय प्रभारी रैना जी डॉ साहब आर, के शर्मा जी तथा समस्त संस्थापक समिति के सभी गणमान्य महानुभावों का बहुत बहुत हार्दिक आभार स्वरूप राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद से सम्मान किया, राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन बहुत मजबूती के साथ तीव्र गति से संगठित होगा, यह आने वाला निकट भविष्य स्वयं सिद्ध कर देगा, आप सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का विश्वास और आशीर्वाद बना रहेगा तो राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी क्या संगठन पूरे देश में बहुत मजबूती के साथ खड़ा होगा यह बात अरविंद दुबेदी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश ने कही.
स्व•रामसेवक महाते दद्दाजी सदूपुरा की 28वीं पुण्य तिथि पर सैकड़ों गरीबों बांटे कम्बल
उरई(जालौन)।कोंच में गोखले नगर स्थित दरिद्र नारायण समिति के परिसर में दिन बुधवार को समाज सेवी स्व• रामसेवक महते दद्दाजी सदूपुरा की 28बीं पुण्य तिथि मनाते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम संयोजक सामाजिक न्याय/किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी ने हरिद्वार से महंत चन्द्रमणि बालकदासजी महाराज व उपजिलाधिकारी के के सिंह, तहसीलदार आलोक कटियार बरिष्ठ अधिवक्ता संतलाल अग्रवाल भा ज पा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया पूर्व वार संघ अध्यक्ष बिज्ञान विशारद सीरोठिया एड•श्रीकांत शर्मा स्पष्ट आवाज,संजीब तिवारी आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संतलाल अग्रवाल ने की कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके उपरांत अतिथियों ने दरिद्र नारायण सेवा समिति में मौजूद बेसहारा एवं जरूरत मन्दों को भोजन कराते हुए कम्बलों का वितरण किया गया। इस दौरान आये हुए अतिथियों ने अपने अपने बिचार रखते हुए स्व• रामसेवक महते दद्दा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अबसर पर प्रो बीरेंद्र सिंह निरंजन, कड़ोरे लाल यादव बाबूजी, कडू मामा हाजी मुहम्मद अहमद राम प्रकाश निरंजन, बबले चांदनी प्रभुदयाल डॉ केशव नाथ सिंह राजीब रेजा परशुराम निरंजन केशव बबेले लाल प्रताप सिंह नरेंद्र मित्र अशोक निरंजन गजराज सेंगर राजेन्द्र दुबे शिवशंकर पटेल बिकास पटेल चंद्रपाल नरी मानसिंह निरंजन खदानी व काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दरिद्र नारायण सेवा समिति के आयोजक कढोरे लाल यादब बाबूजी एवं राजेन्द्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।
डीएम के नेतृत्व मे जालौन जनपद प्रदेश अव्वल
उरई(जालौन)।उत्तर प्रदेश सरकार के मंशा को मूर्तरूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चाँदनी सिंह के कुशल नेतृत्व में 100 आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रथम रैकिंग में जालौन जनपद की प्रदेश मे प्रथम स्थान पर रामपुरा विकासखंड व तृतीय स्थान पर जालौन विकासखंड रहा। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि जिस तरीके से सभी विभागीय अधिकारी अपने अपने कार्यों का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं और अपने विभाग को निरंतर आगे बढ़ाने में जनपद में कार्य कर रहे हैं यह रैकिंग निरंतर प्राप्त होती रहे। अधिकारियों से अपेक्षा की जनकल्याणकारी योजनाओं में जनपद का प्रथम स्थान रहे। उन्होंने समस्त अधिकारियों को कहा कि भविष्य में इसी तरह सुधार की प्रक्रिया सतत जारी रहे। जनपद में विकास करना ही हमारी प्राथमिकता है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.