पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से यूपी में पारा शून्य पर जाने के लिए बेचैन है। शनिवार-रविवार की रात प्रदेश में कानपुर और सोनभद्र का चुर्क सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 2 डिग्री पहुंच गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को मौसम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ठंड का प्रकोप और कोहरे के कारण प्रदेश के जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी जिलों में अधिक घना कोहरा पड़ेगा। पूरे प्रदेश में शीतलहर चलने से कोल्ड डे कंडीशन जैसी स्थिति होगी।
वहीं सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारी स्वयं रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। इसके बाद से अफसर नजर रखे हुए हैं कि ठंड में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता न नजर आए।
यूपी के सबसे ठंडे जिले
जिला | तापमान |
सोनभद्र | 2°C |
बरेली | 2.9°C |
मुजफ्फरनगर | 3°C |
आगरा | 3.2°C |
इटावा | 3.8°C |
झांसी | 4°C |
नोट- ये न्यूनतम आंकड़े 7-8 जनवरी की रात के हैं। |