गाजियाबाद में घर से नाराज होकर निकली 15 साल की लड़की से दो ई-रिक्शा चालकों ने गैंगरेप किया। वारदात करके उसको दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस में बैठा दिया। लड़की जब आधी रात को बस अड्डे पर उतरी तो पुलिस ने पूछताछ की। फिर पूरा केस खुला। पुलिस ने दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुरादनगर की है।
अंधेरा छिपने तक रिक्शे में घुमाया
मुरादनगर निवासी लड़की 10 जनवरी की शाम 4 बजे दूध लेने के बहाने घर से निकल गई। वो मां से किसी बात पर नाराज थी, इसलिए दिल्ली जाना चाहती थी। रास्ते में ई रिक्शा सवार दो लड़के मिले। लड़की ने उन्हें बताया कि उसको दिल्ली जाना है। लड़कों ने लड़की को ई रिक्शे में बैठा लिया। वे करीब 3-4 घंटे तक लड़की को ई रिक्शे में बैठाकर इधर-उधर घुमाते रहे।
लड़की ने पुलिस को बताई घटना
शाम करीब साढ़े 7 बजे अंधेरा होते ही दोनों लड़के उसको एक खंडहरनुमा मकान में ले गए। वहां रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने रात साढ़े 10 बजे लड़की को मुरादनगर बस स्टैंड पहुंचकर दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस में बैठाकर रवाना कर दिया। पैसे नहीं होने की वजह से ये लड़की गाजियाबाद में उतर गई। रात करीब साढ़े 12 बजे गश्त कर रही पुलिस को ये लड़की ALT चौराहे के पास अकेली खड़ी दिखाई दी।
पीड़ित को लेकर आरोपियों की तलाश कर रही थी
गाजियाबाद पुलिस ने मुरादनगर थाना पुलिस से संपर्क साधा। रात में ही मुरादनगर पुलिस गाजियाबाद आई। पीड़िता को वापस लेकर गई। पीड़िता की ओर से बताए गए हुलिया, इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस व अन्य साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
DCP (ग्रामीण) ईरज राजा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी नाजिम और जाहिद हैं। इनकी उम्र करीब 24 साल है। दोनों कस्बा मुरादनगर के ही रहने वाले हैं। ई रिक्शा चलाते हैं। वारदात में प्रयुक्त ई रिक्शा बरामद कर लिया गया है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.