मकरसंक्रांति के अवसर भाजपा ने राहगीरों को कराया खिचड़ी भोज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने गरीबों को बांटे कंबल
उरई(जालौन)।मकर संक्रांति के पर्व पर भाजपा ने राहगीरों के साथ गरीब निर्धन लोगो को कम्बल वितरण के और खिचड़ी भोज कराया। आज देश में महान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर नगर जालौन के देव नगर चौराहे पर भाजपा की ओर से एक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बना जी स्थानीय ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन ने गरीब निर्धनों लोगो को कम्बल वितरण किए , कंबल पाकर गरीब वृद्ध महिला ने भाजपा जिलाध्यक्ष को दुआएं दी इस अभय राजावत, पुनीत मित्तल, लक्ष्मीकांत शाक्य एड, पूर्व सभासद सोनू चौहान, ईलू मेम्बर सभासद, विजय वर्मा, मलखान दोहरे, शिवराम जाटव, अन्नू शर्मा, आदित्य तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
बसपा सुप्रीमो मायावती के 67वें जन्म दिवस को जन कल्याण के रूप में मनाया जायेगा-हीरालाल
उरई(जालौन)।बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में देश में सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आंदोलन महानायिका बसपा सुप्रीमो एवं प्रदेश सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के 67वें जन्मदिन को जनकल्याण कारी दिवस के रूप में 15 जनवरी क़ो कोंच रोड़ स्थित मां पीतांबरा गार्डन राठौर नर्सरी फार्म पर मनाया जायेगा। उक्त बात की जानकारी देते हुए बसपा के मंडल जोनल इंचार्ज एवं पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के अवसर पर गरीब और असहाय लोगों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया जायेगा इसके साथ ही अस्पताल पहुंच कर वहां पर भर्ती मरीजों को फल वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।उन्होंने बताया कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के जन्मदिन को धूमधाम के साथ मनाने एवं कार्यक्रम में बसपा के मिशनरी लोगों को शामिल करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जन सम्पर्क किया जा चुका है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.