आगरा में सदर के मुस्तफा क्वार्टर क्षेत्र की रहने विवाहिता शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। विवाहिता ने पुलिस से कहा कि वह लुटेरी दुल्हन नहीं है। पति ने कमरे में उसे पीट दिया था। वह नाराज होकर होटल छोड़ आई थी। पति ने लुटेरी दुल्हन के रूप में बदनाम कर दिया। उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में फैला दीं। पुलिस ने उसे आश्वासन दिया कि अलीगढ़ पुलिस को मामले से अवगत कराया जाएगा। उसकी भी बात सुनी जाएगी।
नवंबर में हुई थी शादी
सदर क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2022 को अलीगढ़ के थाना सासनी गेट निवासी युवक से हुई थी। रिश्ता तय कराने वाले ने बताया कि पति की सरकारी नौकरी है। उसने झूठ बोला था। शादी के बाद पता चला कि पति तोतला है। ठीक से बात नहीं कर पाता है। पति उसे उत्तराखंड घुमाने लेकर गया था। नौ दिसंबर की रात को वह ऋृषिकेश में एक होटल में ठहरे थे। होटल में पति ने उसे बुरी तरह से पीटा। अपशब्द बोले और कहा कि मोटी है। जबकि शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे काे देखा था। उसे ताने मारने लगा। अमानवीय व्यवहार किया। उसने रात में ही होटल छोड़ दिया
दिल्ली में अपनी सहेली के पास हास्टल में थी
वह दिल्ली अपनी सहेली अंशु के पास चली गई। उसके साथ हास्टल में रहने लगी। इधर, पति ने लुटेरी दुल्हन की अफवाह फैला दी। इंटरनेट मीडिया में फैला दिया कि लुटेरी दुल्हन पति को बेहोश कर प्रेमी अंशु के साथ चली गई है। इंटरनेट मीडिया से उसे पता चला कि पति ने लुटेरी दुल्हन के नाम से बदनाम कर दिया है। विवाहिता ने पुलिस से कहा कि वह लुटेरी दुल्हन होती तो यहां नहीं आती। विवाहिता ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत की है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.