आगरा के संजय प्लेस स्थित शांता टावर में दीवार पर लगी हिंदू देवी-देवताओं की टाइल्स को लेकर हिंदू महासभा ने हंगामा किया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए टाइल्स हटा दीं। कार्यकर्ताओं को कहना था कि जहां पर इस तरह की टाइल्स लगी हैं, वहां से टाइल्स को हटाया जाएगा।
संजय प्लेस में स्थित शांता टावर में तीसरे फ्लोर पर टाइल्स में हिंदू देवी-देवताओं की टाइल्स भी हैं। यहां पर आते-जाते लोग पान और गुटखे की पीक मारते हैं। मंगलवार सुबह हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सौरभ शर्मा साथियों के साथ शांता टावर पहुंचे। उन्होंने यहां पर छौनी और हथौडे़ से टाइल्स हटाना शुरू कर दिया। टाइल्स हटाते देख आफिस और बिल्डिंग के लोग आ गए। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जहां पर भी देवी-देवता की टाइल्स लगी हैं, उन्हें वो हटा देंगे। कार्यकर्ताओं को देखकर किसी ने विरोध नहीं किया।
टाइल्स पर लगा दिए कागज
हिंदूवादियों को टाइल्स हटाते देख कई लोगों ने अपने आफिस के बाहर लगी टाइल्स पर कागज चिपका दिए। कइयों ने अपने आप ही टाइल्स हटाने की बात कही। हिंदू महासभा के संजय जाट का कहना है कि जिस भी बिल्डिंग या अन्य स्थल पर इस तरह की टाइल्स लगी हैं, उन्हें हिंदू महासभा द्वारा हटाया जाएगा। हम देवी देवताओं की पूजा करते हैं और लोग टाइल्स पर पीक मारकर उनका अपमान कर रहे हैं। बेहतर होगा कि जहां भी ऐसी टाइल्स लगी हैं, उन्हें लोग अपने आप ही हटवा लें।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.