झांसी से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां दो लड़कियों को आपस में प्रेम हो जाता है। दोनों साथ रहने लगती हैं। दोनों पर प्यार की दीवानगी इस कदर हावी हो जाती है कि उनमें से एक लड़की अपना जेंडर चेंज कराकर लड़का बन जाती है। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक कहानी ने ट्विस्ट ले लिया।
अब लड़की को दूसरे लड़के से प्रेम हो गया। जेंडर चेंज कराकर लड़का बने प्रेमी सोहेल खान का लड़की ने साथ छोड़ दिया। अब सोहेल परेशान है और न्याय के लिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
सना से सोहेल खान बने लड़के ने बताया, मैंने हमेशा सोनल को बहुत प्यार किया। सर्जरी कराने में 5 साल में करीब 12 लाख रुपए खर्च हुए। शरीर भी चला गया। नौकरी मिलते ही वह मुझे छोड़कर चली गई। सोनल ने मुझसे कहा कि उसे किसी और से प्यार है।
ANM थी सना खान, मकान मालिक की बेटी से हुआ प्रेम साल 2016 में सना खान जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ANM के पद पर कार्यरत थीं। वह अपनी सीनियर महिला स्टाफ के साथ प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रहने लगी। उसकी मकान मालिक की बेटी सोनल से दोस्ती हो गई। जो कुछ समय बाद ही बेहिसाब प्यार में बदल गई।
ये प्यार इस तरह परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली। 10 अगस्त 2017 को सना ने घर खाली कर दिया और सरकारी क्वार्टर में रहने चली गई। 4 दिन बाद ही सोनल भी घर छोड़कर उसके साथ रहने पहुंच गई।
सोनल के लिए सना से सोहेल बना सना बताती है कि “हम दोनों साथ रह रहे थे। 14 सितंबर 2017 को सोनल के परिवार ने थाने में शिकायत दी। तब सोनल ने ही लिखकर दिया कि सना के साथ रहना चाहती हूं। 18 सितंबर 2017 को करार हुआ। इसके बाद हम दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।”
सना आगे बताती है, “सोनल और उसके परिवार ने ट्रांसजेंडर चेंज कराने के लिए बोला। गंगाराम हॉस्पिटल में करीब दो साल काउंसिलिंग चली। आखिरकार जून 2020 में मेरा जेंडर चेंज हो गया। उस वक्त ब्रेस्ट का ऑपरेशन हुआ। 8 घंटे की सर्जरी में मेरे साथ सोनल ही थी। मैं ये सब सोनल को पाने और खुश करने के लिए कर रही थी। सर्जरी के बाद मैं सना से सोहेल खान बन गई।”
नौकरी लगी तो दिया धोखा सना ने कहा, “ऑपरेशन के बाद बॉडी को रिकवर होने में एक साल का समय लग गया। अप्रैल 2022 से सोनल एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। वहां काम करने वाले एक लड़के से उसे प्रेम हो गया। इसके बाद उसके हाव-भाव बदल गए। उसने मुझसे कहा कि उसे किसी और से प्यार है। मैंने नौकरी छोड़ने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। फिर एक दिन वह मुझे छोड़कर चली गई।”
पैसा भी गया और शरीर भी सना का कहना है, “मैंने हमेशा सोनल को बहुत प्यार किया। उसके लिए सर्जरी कराई। करीब 5 साल में 12 लाख रुपए खर्च हुए। ऊपर से शरीर भी चला गया। अब मैंने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। वह काेर्ट में पेश नहीं हो रही थी। एनसीडब्ल्यू जारी होने पर कल पुलिस ने सोनल को काेर्ट में पेश किया।
हालांकि शाम में उसे बेल मिल गई। अब मैं चाहती हूं कि ऐसे लोग जो जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। आज मेरे साथ किया, कल किसी और के साथ करेंगे। हम कानून के जरिए लड़ाई लड़ेंगे। उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा और सोनल को सजा होगी।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.