बांदा: आज ८वीं बार शंकर सरोवर/नबाब टैंक सफाई अभियान बुन्देली प्रकृति पर्यटन लोक भारती के तत्वावधान में चला! इस सफाई कार्यक्रम में पहले सुबह व्यवधान मौसम और बूंदाबांदी के कारण ऐसा लग रहा था कि आज सफाई कार्यक्रम नहीं हो पायेगा लेकिन सभी के उत्साह ने मौसम की परवाह न करते हुए सफाई अभियान शुरू किया गया और आज लगभग ८०प्रतिशत सरोवर साफ हो गया, सफाई देख कर स्थानीय लोगों ने प्रशंसा करते हुए लोक भरती के तत्वावधान मे चलाये जा रहे इस कार्यक्रम को सराहा और गन्दगी करने वालों को ऐसे साफ सुथरे सरोवर को जो पुनः गन्दा कर देते उन्हें रोका जाय ताकि यह सुन्दर दिखाई देता रहे! आज २७लोग उपस्थित रहे जिनमें राजेश सिंह सेंगर लोकभारती सदस्य आशीष सिंह लोकभारती सदस्य देशराज सिंह लोकभारती सदस्य ज्ञानेंद्र शर्मा लोकभारती सदस्य उमाशंकर पाण्डेय जल योद्धा अमोल सिंह सुशील तिवारी निखिल सक्सेना नीरज त्रिपाठी रोहन सिन्हा सुनील त्रिपाठी कमलेश सिंह प्राचार्य विश्वप्रकाश श्रीवास्तव नवीन गुप्ता नीतू बोडे राहुल सेन धनीराम व्यायाम शिक्षक सचिन अगिनहोत्री राममिलन सिंह खंगार नितिन कुमार आदि मौजूद थे! संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक १०० प्रतिशत सफाई सरोवर की नहीं हो जायगा तब तक सफाई कार्यक्रम चलाया जाएगा! दिनांक २९जनवरी को नवीं बार सफाई अभियान सुबह १० से १२ बजे तक चलेगा आप सभी से निवेदन है कि अपने साथ एक व्यक्ति को अवश्य लाये!
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.