बांदा: पूरे बुन्देलखण्ड की नदियों तालाबों और कूओ और खेत में मेंड़ मेड़ पर पेड़ के लिए काम करूंगा. यह बात आज बून्देली प्रकृति पर्यटन लोकभारती बांदा के द्वारा शंकर सरोवर की आज ९वीं बार सफाई कार्यक्रम में आयोजित सम्मान समारोह में कहे. श्री पाण्डेय ने कहा कि इस कार्यक्रम के संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू ने मुझे प्रेरित किया और उनका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है आज मुझे जो पद्मश्री पुरस्कार मिला है वह उनकी ही प्रेरणा के कारण मिला है! उन्होंने कहा कि अभी अभी आप सभी ने सरोवर में मेरे द्वारा आज सरोवर का जल लेकर शपथ ली है कि जिले की सम्पूर्ण नदियों तालाबों कुओं को पानीदार बनाने के लिए और आप इस जिले में खेत में मेड़ मेड़ में पेड़ पर कार्य करेंगे ताकि पूरा बुन्देलखण्ड पानीदार हो सके! बुन्देली प्रकृति पर्यटन लोकभारती की ओर से अशोक अवस्थी अशोक त्रिपाठी जीतू निखिल सक्सेना सचिन अगिनहोत्री नीरज त्रिपाठी सुनील त्रिपाठी रामप्रताप शुक्ल किंकर सचिन चतुर्वेदी श्याम जी निगम अरूण निगम संजय निगम अकेला रोहन सिन्हा राहुल सेन डां धर्मेंद्र त्रिपाठी डां नवीन पाण्डेय राहुल अवस्थी राजा बाबू अरबिन्द कुमार मनोज कुमार आशीष सिंह अमित शंकर विनोद अग्रवाल डां शिवप्रकाश सिंह राजेश रंजन नागेश खरे नागी नवीन प्रकाश गुप्ता नीतू डां एल के त्रिपाठी अनिल आवारा प्रमोद जैन अमित कुमार राम लखन सिंह राजपूत विनोदी अग्रवाल आदि ने मालाएं अंगवस्त्र पटिट्का पहना कर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उमाशंकर पांडे का स्वागत किया तथा सफाई अभियान चला कर लगभग ९० प्रतिशत सरोवर साफ हुआ आज तालाब के साथ साथ क्लीन बोल्ड के डायरेक्टर सचिन चतुर्वेदी व श्याम जी निगम द्वारा लाई गई मशीन से घाट व पार्क में लगे पत्थरों को चमाचम कर दिया उपस्थिति लोगों ने क्लीन बोल्ड को बधाई दी. आज सफाई व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पाण्डेय जी के स्वागत में लगभग १५०समाज सेवी वकील डाक्टर इंजीनियर व बुद्धि जन उपस्थित थे! सफाई अभियान जो बून्देली प्रकृति पर्यटन लोकभारती के संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू ुएडवोकेट सभी को हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगले रविवार ५ फरवरी २०२३ को दिन में १० बजे से १२ बजे तक सरोवर में सफाई अभियान चलेगा! सभी लोग आमंत्रित हैं!
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.