लखनऊ में सीएम योगी ने शनिवार को VFS ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर का शुभारंभ किए। 24,000 वर्ग फुट में फैला यह सेंटर ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, चेक गणराज्य, स्विट्ज़रलैंड, एस्टोनिया, हंगरी, पुर्तगाल, जर्मनी, इटली और सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को मदद मिलेगी। 9 फरवरी से लोगों की वीजा ऐप्लिकेशन दिल्ली के बजाय लखनऊ में स्वीकार होने लगेंगी।
सीएम ने कहा कि VFS ग्लोबल जॉइंट वीजा एप्लिकेशन सेंटर दुनिया के लिए यूपी के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा। इससे हर महीने यूरोप जाने वाले यूपी के लाखों को फायदा मिलेगा। ग्लोबल वीजा ऐप्लिकेशन सेंटर लखनऊ में खुलने से सबसे ज्यादा फायदा यूरोप जाने वाले पर्यटकों और स्टूडेंट्स को मिलेगा।
लखनऊ VFS ग्लोबल VAC स्थापित करने वाला 21वां शहर बन गया है। वर्तमान में भारत के लिए दुनिया के जिन 12 देशों में पासपोर्ट और वीजा सेवाओं को यह कंपनी आउट सोर्स वीजा सेवा पार्टनर की तौर पर काम कर रही है।
एक लाख से अधिक लोग यूपी से जाते हैं यूरोप
पासपोर्ट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि वीजा अप्लाई करने को लेकर तीन 3 महीने से लेकर 4 महीने तक की वेटिंग आ रही थी। ऐसे में इस प्रक्रिया से यूपी से यूरोप जाने वाले लोगों को मुंबई तक चक्कर काटने पड़ते थे। हर महीने करीब एक लाख से लेकर डेढ़ लाख की संख्या में उत्तर प्रदेश से लोग यूरोप के लिए अप्लाई करते हैं। दिल्ली में अपॉइंटमेंट न मिल पाने की स्थिति में मुंबई या फिर बेंगलुरु भी जाना पड़ता था। इसकी वजह से काफी पैसे खर्च होते थे। लेकिन अब यह सुविधा लखनऊ में शुरू होने से लोगों को समय और खर्च दोनों बचेगा। इन देशों का वीजा लेकर लोग 27 शेंजेन देशों (सभी यूरोपीय देशों) की यात्रा कर सकेंगे।
एक केंद्र से ही हो जाएगी अप्लाई मेंट की पूरी प्रक्रिया
लखनऊ के आलमबाग स्थित ग्लोबल विजा एप्लीकेशन सेंटर खोलने से यूपी से जाने वाले प्रत्येक वीजा धारकों को एक केंद्र से ही सभी सुविधाएं मिल जाएंगे उनको तय समय पर अप्लाई मेंट मिल जाएगा और उनका वीजा की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। एक इनसे भी जा मिलने से पर्यटन में बढ़ावा भी होगा।
यूपी के 12 जिलों को मिलेगा लाभ
लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, प्रयागराज, मऊ, कानपुर, बरेली, लखीमपुर, उन्नाव, सीतापुर में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
फ्लाइट से लेकर वेरिफिकेशन तक शुरू होने की उम्मीद
- इन देशों की फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद।
- बायोमीट्रिक की सुविधा मिलेगी।
- वीजा अप्लाई कर सकेंगे।
- हस्ताक्षर वेरिफाई हो सकेंगे।