मैनपुरी में तैनात ADJ (पाक्सो) पूनम त्यागी की मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार, आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। ADJ की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके ड्राइवर की हालत गंभीर है। उसे सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
पूनम त्यागी का घर गाजियाबाद में था। शनिवार-रविवार की छुट्टी पर वह घर गई थीं। मंगलवार सुबह गाजियाबाद से वापस मैनपुरी लौट रहीं थीं। तभी सुबह करीब 9 बजे यह हादसा हुआ है। माना जा रहा है कि ड्राइवर सचिन को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। सचिन मेरठ का रहने वाला है। घटना के समय एडीजे कार की पीछे वाली सीट पर बैठी हुई थीं। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि हादसे की जांच की जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत ADJ और ड्राइवर को सैफई पीजीआई ले गई। वहां महिला जज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार को क्रेन से हाईवे से हटाया गया। हादसा शिकोहाबाद में नगला खंगर थाना क्षेत्र के पास हुआ है।
एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि ADJ के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का सैफई पीजीआई में पोस्टमार्टम किया गया है।
मैनपुरी में 4 साल से थी तैनात
पूनम त्यागी ने मैनपुरी में एडीजे (FTC) के पद पर 3 अगस्त 2019 को ज्वाइन किया था। इसके बाद वहीं पर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाई गई। इस पद पर वो 16 अप्रैल 2021 तक रहीं। इसके बाद इन्हें एडीजे पॉक्सो पद पर तैनात किया गया था।
2019 में ली थी ज्यूडिशियल ट्रेनिंग
गाजियाबाद की रहने वाली एडीजे पूनम त्यागी का जन्म 4 जुलाई 1977 में हुआ था। इनके पिता का नाम वेद प्रकाश है। इन्होंने 1992 में हाई स्कूल की परीक्षा पास कर 2011 में LLM की डिग्री हासिल की थी। 21 अक्टूबर 2019 में IIPA न्यू दिल्ली के इंस्टिट्यूट से मैनेजमेंट डिप्लोमेन्ट प्रोग्राम फॉर ज्यूडिशियल की ट्रेंनिग ली थी। इसके बाद इनकी तैनाती मैनपुरी में ADJ (FTC) पर 3 अगस्त 2019 में तैनाती हुई थी।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.