उरई(जालौन)। बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव पहले बुंदेलखंड में संगठन को गति देने के उद्देश्य से बसपा का झांसी-चित्रकूट मंडल प्रभारी सुरेशचंद्र गौतम को बनाया गया जबकि जितेन्द्र दयाल को मंडल जिला जौन इंचार्ज के अलावा शशिकांत दोहरे को जिला सचिव झांसी मंडल प्रभारी डा. बृजेश जाटव एवं जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी की संस्तुति पर नियुक्त किया।नवनियुक्त झांसी-चित्रकूट मंडल प्रभारी के प्रथम जनपद आगमन पर बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत कर डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण किया। झांसी एवं चित्रकूट मंडल प्रभारी सुरेशचंद्र गौतम को बनाये जाने पर झांसी मंडल प्रभारी डा. बृजेश जाटव, बसपा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी, मिथलेश बरसार, डा. देवेंद्र अहिरवार, सगीर भईया, मनोज याज्ञिक, राजकुमार कठेरिया, रमाकांत चौधरी, सुरेशचंद्र दोहरे, विधानसभा अध्यक्ष किशुनलाल पाल, मनीष आनंद, संजय गौतम, श्याम सुंदर कुशवाहा, मनोज इमिलिया जिला पंचायत सदस्य, मोहित भाटिया, आदेश भंते, महेन्द्र मास्टर जिला बामसेफ अध्यक्ष, जितेंद्र दोहरे, होरीलाल आटा पुनीत भारती उरई विधानसभा बामसेफ, चरन सिंह कुशवाहा सहित तमाम नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.